• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

दिसंबर माह में द्वादश राशियों का फलादेश

दिसंबर माह में द्वादश राशियों का फलादेश -
ND

मेष : (चु, े, ो, ा, ी, ू, े, ो, अ)
मेष राशि वाले जातक के लिए यह माह कष्टप्रद रहेगा। माता को कष्ट, माह अंत में भातृकष्ट आ सकता है। संतान पीड़ा रह सकती है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, चोट की आशंका है। स्वयं को शारीरिक सुख रहेगा। कृषक भाइयों को कृषि से लाभ मिलेगा। व्यापारी बंधुओं को व्यापार से लाभ की संभावना है

वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, ा, ी, ू, वे)
यह माह वृषभ राशि वाले जातकों के लिए शारीरिक सुख वाला रहेगा। साथ ही आर्थिक लाभ भी मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बनेगी। नौकरी वालों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी, परंतु पारिवारिक कष्ट रहेगा। विशेषकर पत्नी और भाई को कष्ट हो सकता है। व्यापार और कृषि संबंधी व्यक्ति को लाभ मिलेगा। चोट की आशंका बनती है

मिथुन : (का, ी, ु, घ, ड, छ, े, ो, हा)
मिथुन राशि वाले जातकों को मुकदमे में विजय प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वयं का ध्यान रखें। उदर विकार की संभावना बनती है। आप माह के मध्य में आर्थिक कष्ट के दौर से गुजरेंगे। कृषक वर्ग के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापारी भाइयों को लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ रहेगा

कर्क : (ही, ू, े, ो, ा, ी, ू, े, डो)
ND
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह शारीरिक पीड़ा वाला रहेगा साथ ही आर्थिक कष्ट भी रहेगा। जबकि कोर्ट संबंधी, मुकदमे में आप विजय प्राप्त करेंगे। स्वजनों का विरोध रहेगा। नौकरी वालों को यह माह लाभ देगा। व्यापारी बंधुओं के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्या बाधा रहेगी। कृषि में लाभ मिलेगा

सिंह : (मा, ी, ू, े, ो, ो, ी, ु, टे)
सिंह राशि वाले व्यापारी बंधुओं के लिए यह माह लाभप्रद रहेगा। जातक को पारिवारिक कष्ट रहेगा। माता-पिता को कष्ट। वाहन का सौदा सोच-समझकर करें। शारीरिक कष्ट, ऑपरेशन की आशंका बनती है। विद्यार्थी वर्ग को आगे की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होगी। मित्र से मतभेद की संभावना बनती है। अत: इस माह में सोच-समझकर निर्णय लें।

कन्या : (टो, ा, ी, ु, ष, ण, ढ, े, पो)
कन्या राशि वाले कृषक जातक के लिए यह माह लाभप्रद रहेगा तथा व्यापार, भाइयों को भी लाभ मिलेगा। परिवार के प्रति अधिक ध्यान देने और सावधानी से कदम उठाना जरूरी है। पारिवारिक कलह के कारण आप परेशान रहेंगे। माता-पिता को कष्ट रहेग। साथ ही यह माह अ‍ार्थिक कष्ट वाला रहेगा।
तुला : (रा, ी, ू, े, ो, ा, ी, ु, ते)
ND
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक लाभ वाला रहेगा। शारीरिक सुख रहेगा। बेरोजगार को नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी वाले वेतन वृद्धि और प्रमोशन का लाभ लेंगे। व्यापारी भाइयों के लिए माह लाभप्रद रहने की संभावना है। माता-पिता का ध्यान रखें

वृश्चिक : (तो, ा, ी, ू, े, ो, ा, ी, यू)
इस राशि वाले जातकों के लिए यह माह भाई-बहनों के सुख का कारक रहेगा। सामान्य शारीरिक कष्ट बना रहेगा। निर्माण कार्य न करें, बाधा आने की संभावना है। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। नौकरी वालों और व्यापारी बंधुओं के लिए यह लाभप्रद रहेगा। जबकि कृषक वर्ग के लिए सामान्य

धनु : (ये, ो, ा, ी, ू, ा, ा, ा, भे)
ND
धनु राशि वाले जातकों को इस माह में नौकरी का लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारी बंधु भी लाभान्वित होंगे। परिवार में माता-पिता और भाई को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस माह आप आर्थिक तंगी से गुजरेंगे। विद्यार्थी को विद्या में रुकावट आने की आशंका है। अधिक परिश्रम की आवश्यकता है

मकर : (थो, ा, ी, ी, ू, े, ो, ा, गी)
मकर राशि वालों के लिए दिसंबर माह शारीरिक कष्ट वाला रहेगा। वाहनादि चलाते समय सावधानी रखना आवश्यक है। चोट की आशंका है। पत्नी की पीड़ा को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। जबकि नौकरी पेशा वर्ग को लाभ मिलेगा।

कुंभ : (गु, े, ो, ा, ी, ु, े, ो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए दिसंबर माह शारीरिक सुख वाला रहेगा। लेकिन आर्थिक कष्ट रहेगा। परिवार में कलहपूर्ण वातावरण बना रहेगा। इस कारण स्वयं पर नियंत्रण रखना बहुत आवश्यक है। पत्नी पीड़ा से परेशान हो सकते हो। व्यापारी वर्ग को लाभ। व्यापार संबंधी यात्रा हो सकती है

मीन : (दी, इ, झ, त्र, े, ो, ा, ी, थ)
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला साबित होगा। आप शारीरिक सुख प्राप्त करेंगे। आपके विरोधी पराजित होंगे। संतान को कष्ट रहेगा। निर्माण कार्यों में रुकावट आएगी। नया निर्माण कार्य न करें। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। व्यापारी बंधुओं के लिए यह माह ठीक रहेगा। इति शुभम।