शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. your star sign this week

राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं... (देखें वीडियो)

राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं... (देखें वीडियो) - your star sign this week
* साप्ताहिक राशिफल (16 से 23 जुलाई 2017) 
मेष
 
बचत का रास्ता अपनाकर आप आर्थिक स्थिरता पा सकते हैं। आप अपने सच्चे कर्तव्य से भागने की कोशिश कर सकते हैं। दूसरे पर उंगली उठाना आसान है, पर दूसरों के नजरिए पर भी ध्यान देने की कोशिश कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में कुछ संवेदनशील मुद्दों को लेकर गंभीर मामला हो सकता है। किसी करीबी के परिणाम से आपको आश्चर्य नहीं होगा, क्योंकि आपको पहले ही उसका अनुमान था। नियमित कसरत करने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, फिर भी आप खुद को फिट रखने में कामयाब रहेंगे। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बैंगनी
 
वृषभ
 
आपको अपने जीवन के कुछ फैसले पर अफसोस हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि जो होता है अच्छे के लिए होता है। पेशेवर मोर्चे पर आपको जल्द ही खुश होने का मौका मिलने वाला है। अच्छी आर्थिक स्थिति की वजह से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा और आपके आत्मसम्मान को बढ़ावा मिलेगा। जीवनसाथी या परिवार के किसी अन्य बड़े सदस्य के प्रति आपको संवेदनशील रहने की जरूरत पड़ सकती है। भटके हुए नौजवान को कुछ दिनों के लिए मूल रूप में रहने देने की जरूरत है। साथ-साथ घूमने जाने से आपके रिश्ते की मिठास बढ़ सकती है। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीच
 
मिथुन
 
कार्यस्थल पर आप किसी को गलती करते हुए पकड़ सकते हैं, लेकिन ज्यादा सख्ती करने से बचें। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका तुक्का सटीक बैठ सकता है। बचत करने के लिए आपको समझदारी के साथ टैक्स का आकलन लगाने की जरूरत है। सामाजिक मोर्चे पर कामयाबी मिलने की संभावना है। तय समय में आपको दिया हुआ काम आप पूरा करने में सक्षम हो सकते हैं। घर के किसी गुस्सैल सदस्य को शांत करने के लिए प्रयास करने की जरूरत हो सकती है। एक स्वस्थ जीवनशैली अपना सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : भूरा
 
कर्क
 
कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को फिलहाल कुछ दिनों के लिए किनारे रखने की जरूरत है, लेकिन बाद में उसे पूरा किया जा सकता है। जिस चीज की आपको बेहद चाहत थी वो आपको मिल सकती है। घरेलू मोर्चे पर किसी की मदद करके आपको अपार संतुष्टि मिल सकती है। प्रेमी को लुभाने के लिए आपको नया और अनोखा ढंग अपनाना पड़ सकता है। परिवार के नौजवान का प्रदर्शन आपके लिए गर्व का कारण बन सकता है। स्वस्थ रहने के लिए वसा वाले भोजन से परहेज करने की जरूरत है। 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मरुन
 
सिंह
 
पेशेवर मोर्चे पर आपके प्रदर्शन को सभी की सराहना मिलने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका नाम रोशन हो सकता है। जीवनसाथी के पूर्ण सहयोग से आपका पारिवारिक जीवन बहुत संतोषजनक रहने वाला है। कोई पुरानी बीमारी आपको वापस परेशान कर सकती है लेकिन हिफाजत से इसे रोका जा सकता है। निवेश के लिहाज से बहुत सुनहरा मौका है। 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : स्लेटी
 
कन्या 
 
जिस तरह आप ऊंचे दर्जे के ग्राहकों को लाने में कामयाब हो रहे हैं, पेशेवर मोर्चे पर आपका ओहदा बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके अच्छे काम की सराहना हो सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत का सुनहरा परिणाम मिलने की संभावना है। आप रोमांटिक मूड में रह सकते हैं, प्रेमी के साथ कैंडल लाइट डिनर की भी संभावना है। जिस तरह आप अपनी सेहत को लेकर सजग हैं, उससे स्वास्थ्य उत्साहजनक रहेगा। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बैंगनी
 
तुला
 
ये वक्त है कुछ कर दिखाने का। आप अपनी पहचान बना सकते हैं। आप अपने माहौल को सामान्य बनाने में सफलता पा सकते हैं। आसपास के लोगों में अपनी जगह बनाने के लिए आप सफल प्रयास कर सकते हैं। समूह में घूमने जाना काफी रोमांचक साबित होने वाला है। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : बैंगनी
 
वृश्चिक
 
कोई बड़ा आयोजन होने की संभावना है। भोज के आयोजन में आपका महत्वपूर्ण हिस्सा खर्च हो सकता है। प्रेमी के सहयोग की वजह से आपका आत्मविश्वास वापस आ सकता है। आप अपनी मनचाही इच्छा पूरी करने के लिए किस्मत आजमा सकते हैं। आपकी जीवनशैली ऊंचे दर्जे की होने वाली है, अच्छी आमदनी के संकेत हैं। नौकरीपेशा को शुभ समाचार मिल सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य तंदुरुस्त और ऊर्जावान बना रहेगा। 
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हरा
 
धनु
 
पेशेवर मोर्चे पर किसी के प्रतिशोध का मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। किसी बेहद बड़े निवेश से आपकी प्रतिष्ठा सीधे आसमान की ऊंचाई पर पहुंचने की संभावना है। जो लोग शेयर और व्यापार के काम में लगे हैं, उन्हें अच्छी आमदनी हो सकती है। दूसरों के साथ सामान्य से अधिक संपर्क में रहने वाले अपनी अच्छी पहचान कायम कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी सराहना संभव है। जो लोग खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे उनकी ऊर्जा वापस आ सकती है। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा पीला
 
मकर
 
किसी के साथ तालमेल बिठाना कार्यस्थल पर आपका काम आसान कर सकता है। आप किसी करीबी के मन ही मन पक रही मौन क्रांति के अंतरभाव को महसूस कर सकते हैं। दोहरा चरित्र रखना आपकी अप्रतिष्ठा का कारण साबित हो सकता है। खुलकर राय देने में सावधानी रखें, आपकी बेबाकी किसी का दिल दुखा सकती है। आपको जिनकी कद्र है, उनकी अनुपस्थिति में भी आप बातचीत के द्वारा सामंजस्यपूर्ण उपस्थिति का आनंद ले सकते हैं। जिस चीज पर आप दावा कर रहे हैं, संभव है वो आपकी न हो। प्रेम संबंध में मजबूती आने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा
 
कुंभ 
 
यदि आप अपने काम में बाहरी कोई हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं, तो आपको अपने काम में परखकर बेहतर लोगों को रखना होगा। किसी के साथ आपकी बातचीत बंद है, तो आप उस दूरी को खत्म कर संबंध सुधार सकते हैं। ढुलमुल दिनचर्या को छोड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे ही सही, पर रास्ते पर आ सकती है। रोमांटिक मोर्चे पर आप प्यार और स्नेह की कमी महसूस कर सकते हैं। लंबी दूरी जाने के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करने में समस्या आ सकती है। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : नीला
 
मीन
 
कार्यस्थल पर वरिष्ठ का मूड खराब हो सकता है, दूरी बनाकर रखना हितकर होगा। किसी घरेलू मुद्दे पर नरमी का रुख रखना सही नहीं है, समय की मांग को समझना जरूरी है। घर में कोई नौजवान अप्रत्याशित रूप से आपको परेशान कर सकता है। आपके पास करियर को आगे बढ़ाने का सही मौका है, नई शुरुआत कर सकते हैं। उम्र में छोटे व्यक्ति की तरफ आकर्षण बढ़ने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को आर्थिक मोर्चे पर थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फिरौजी
ये भी पढ़ें
7 सरल उपायों से करें शंकरजी को प्रसन्न, पाएं धन और सफलता का आशीष