• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. weekly horoscope 13 to 19 december 2021

Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल, 13 से 19 दिसंबर: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल, 13 से 19 दिसंबर: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, किसकी चमकेगी किस्मत - weekly horoscope 13 to 19 december 2021
साप्ताहिक भविष्यफल : (13 दिसंबर- 19 दिसंबर 2021 तक)
 
मेष
 
नियमित व्यायाम और उचित डाइट के जरिये फिटनेस का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। वित्तीय स्तर पर आ रही परेशानी अब दूर हो जाने वाली है। नया बिजनेस जल्द ही फायदा देना शुरू कर सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर महत्वाकांक्षा पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा। आपके साथ कोई खास इंसान रहने आ सकता है, इससे परेशानी होगी। जिसे आप पसंद करते हैं, उस तक इस बात को न पहुंचा पाना परेशानी पैदा करेगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लैवेंडर

वृषभ
 
आप में से कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका मिलने वाला है और वहां के परिजनों से मिल पाएंगे। पैतृक घर को बिल्डर फ्लैट में बदलने का प्लान कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग रोमांस के चक्कर में पढ़ाई से भटकने वाले हैं। अपने आइडिया का अनुसरण करने के लिए प्रोफेशनल स्तर पर और मुखर होने की जरूरत होगी।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : क्रिमसन 

मिथुन
 
आपकी शैक्षणिक योग्यता आपके रास्ते आसान कर सकती है। होममेकर्स इस सप्ताह अपने घर को नया इंटीरियर देने में व्यस्त रहने वाली हैं। वेकेशन पर जाने के लिए ब्रेक ले सकते हैं। अच्छी आमदनी रहने से कोई महंगी वस्तु खरीदने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। लव लाइफ संतोषजनक रहने वाली है और लवर आप पर प्यार की बरसात कर सकता है। किसी समारोह या पार्टी में दिल खोलकर मस्ती करने का अवसर मिलने वाला है। खुद को सजाने-संवारने का समय आ गया है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मरुन

कर्क
 
Weekly Horoscope 13 December कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सीनियर्स द्वारा सराहा जा सकता है। पढ़ाई के क्षेत्र में आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल रहने की उम्मीद है। प्रेम संबंध संतोषजनक रहने वाला है। शादीशुदा जीवन में विश्वास और प्रेम बढ़ने की उम्मीद है। आर्थिक स्तर पर अच्छी उन्नति के संकेत हैं, आमदनी बढ़ने वाली है। इस सप्ताह आप फिट और ऊर्जावान रहेंगे।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन

सिंह
 
शहर से बाहर जाने का मौका आपके लिए कई रास्ते खोल सकता है। आप अपने प्रदर्शन और काम से प्रोफेशनल स्तर पर खास जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक मामले में यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने की उम्मीद है। लंबे समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से छुटकारा मिल जाने वाला है। परिवार में शांति और सुकून बरकरार रहेगा। लव लाइफ संतोषजनक रहने वाला है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : लाइट ग्रे

कन्या
 
प्रोफेशनल काम से विदेश यात्रा का अवसर मिलना आपके करियर के लिए खास साबित होगा। इस सप्ताह परिवार के साथ पिकनिक जाने या मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। समय की कमी आपको लवर की कंपनी का मजा नहीं लेने दे रहा, पर आपको पता है कि इसकी भरपाई कैसे होगी। शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लेमन

तुला
 
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का परिणाम मिलने वाला है, प्राइज या सम्मान मिल सकता है। व्यवस्थित ढंग से पढ़ाई करने पर बढ़े हुए कार्यभार से निपटने में मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में पहचान मिलने से उत्साहित रहेंगे। किसी ऐसे इंसान से मुलाकात होने वाली है जिसके प्रेम में आप पड़ सकते हैं। आप जिस लक्ष्य के लिए प्रयासरत हैं, उसमें सफलता मिल सकती है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर

वृश्चिक
 
प्रोफेशनल स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है। परिवार के लिए आपने जो कुछ भी किया है, उसकी सराहना होने वाली है। आपको दिल ही दिल में प्यार करने वाले की फिलिंग बाहर आ सकती है। उच्च शिक्षा लेने वाले लोग जल्द ही सफलता का स्वाद चख सकेंगे। जो लोग जॉब बदलने जा रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। आप हेल्दी लाइफस्टाइल जीना शुरू कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन

धनु
 
यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा, कई मामले सुलझा पाएंगे। प्रोफेशनल स्तर पर वापस अपना रुतबा कायम करने में सफल हो सकते हैं। किसी अनअपेक्षित स्रोत से आमदनी होने के कारण वापस अच्छी स्थिति हासिल कर पाएंगे। कुछ दिन तक बदलते मौसम की वजह से थोड़ी परेशानी रहेगी। बिना मांगे किसी को सलाह या विचार देने से बचें, यह आपकी छवि के लिए अच्छा नहीं है। इस सप्ताह अपने रोमांस या प्रेम-प्रसंग को बैक बर्नर पर रखना ही बेहतर होगा।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : हल्का नीला

मकर
 
Weekly Horoscope in Hindi पढ़ाई और प्रोफेशनल के स्तर पर सबकुछ अनुकूल रहेगा और काम से संतुष्ट रहेंगे। लेकिन प्रतिद्वंद्वी आपसे आगे न निकल जाए, इसके लिए तैयार रहना होगा। आर्थिक स्तर पर तरक्की करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे सकते, आगे मौका मिले न मिले। इस सप्ताह आप किसी सामाजिक सभा में जाने से बचना चाहेंगे।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : मेजेंटा

कुंभ
 
सामाजिक क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल किए जाने की संभावना है। अगर प्यार अब तक आपसे दूर है तो निराश न हों, जल्द ही परफेक्ट पार्टनर मिलने की उम्मीद है। उतनी ही जिम्मेदारी लें जितनी कि आप अच्छे से संभाल सकते हैं। कोई अपनी जुबान से मुकरकर आपको शर्मिंदा होने पर मजबूर कर सकता है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सफेद

मीन
 
सामाजिक मोर्चे पर आपसे कुछ खास डिमांड की जा सकती है। प्रेमी जोड़े के जीवन में जीवंतता और उल्लास बना रहेगा। ताजगी के लिए शहर से बाहर के इलाके में घूमने जा सकते हैं। यदि आपको फिटनेस का जुनून है तो इसके लिए कदम बढ़ाने का सही मौका है। आमदनी बढ़ाने का जरिया मिलने वाला है। दोस्तों से मिलकर कुछ नया प्लान कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया

 
ये भी पढ़ें
December Muhurat 2021: साप्‍ताहिक कैलेंडर, जानिए इस सप्ताह के शुभ मंगलमयी मुहूर्त