शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Forecast for 31st July 2017

इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए

इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए - Weekly Forecast for 31st July 2017
* साप्ताहिक भविष्यफल (31 से 6 अगस्त 2017) 
 
मेष
 
पेशेवर मोर्चे पर एक गलत निर्णय महंगा पड़ सकता है, सावधान रहें। घरेलू मोर्चे पर किसी पार्टी में आपकी अनुपस्थिति को आपके रिश्तेदार या दोस्त नजरअंदाज कर सकते हैं। आपके रिश्ते की दरार लोगों को नजर आ सकती है। रात को गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी रखना हितकर होगा। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा पीला
 
वृषभ
 
आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि कोई अपना आपसे दूरी बना रहा है। पेशेवर मोर्चे पर आप किसी को जान-बूझकर नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे, जो नजर आ सकता है। जो नया काम आपने शुरू किया है वो आपकी उम्मीद से ज्यादा कठिन साबित होने वाला है। शैक्षणिक मोर्चे पर जो कठिनाई आ रही है, उसे दूर करने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति को लेकर कोई तनाव लेने से बचें। घर में किसी छोटे से आपको चुनौती मिल सकती है, जो आपको परेशान करेगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लाल
 
मिथुन
 
किसी शुभ अवसर की तैयारी जोरों पर रहने की संभावना है। यदि आप घर जल्दी जाना चाहते हैं तो अपनी क्षमता से आसान काम का चुनाव कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अंतिम समय की तैयारी प्रतियोगिता में महंगी साबित हो सकती है। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता को किसी ऐसे व्यक्ति की वजह से झटका लग सकता जिसे आप पसंद नहीं करते हैं। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। संपत्ति विवाद खुलकर सामने आ सकता है। 
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा सलेटी
 
कर्क
 
किसी के व्यक्तिगत मूल्यांकन से आपको दुख पहुंच सकता है और आपको बदला लेने के लिए उकसा सकता है। पेशेवर मोर्चे पर अच्छी योजना आपका काम आसान बना सकती है। नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों के सितारे बुलंदी पर हैं। व्यापार के लिए हुई बैठक सकारात्मक रहेगी। कर्ज के दबाव में आप बचत के ऊपर ध्यान दे सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी की मदद ले सकते हैं। प्रेमी जोड़े के लिए समय बहुत खूबसूरत रहने वाला है। आप स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखेंगे। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हरा
 
सिंह
 
कार्यस्थल पर आपको किसी काम को बीच में ही छोड़कर किसी अन्य काम को तत्काल करना पड़ सकता है। आप किसी समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे जिसकी वजह से आपकी कमी महसूस की जा सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी समस्या का समाधान कोचिंग क्लास या निजी ट्यूशन हो सकता है। रोमांटिक मोर्चे पर प्रेमी आप पर संदेह करना छोड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए संपत्ति विवाद टालना असंभव हो सकता है। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का हरा
 
कन्या
 
जिनसे आप सालों से नहीं मिल पाए हैं, उनकी यादों के समंदर में खोए रह सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपकी मदद करने के लिए कोई अपने रास्ते से बाहर जा सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर स्थिति आपके पक्ष में रहने की संभावना है। आपके सतर्क प्रयासों की वजह से एक जटिल कार्य से संबंधित समस्या का व्यावहारिक समाधान विकसित हो रहा है। पैसे की आमद बढ़ने से वित्तीय चिंताएं दूर होने की संभावना है। सामाजिक मोर्चे पर व्यस्तताभरा दिन रह सकता है। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा पीला
 
तुला
 
अपने आसपास की गतिविधियों पर चौकन्ना रहने की जरूरत हो सकती है। व्यावसायिक उद्यम की सफलता के संकेत हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर एक अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना है, लेकिन इसके लिए आपको प्रयास करने की आवश्यकता हो सकती है। आर्थिक रूप से कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन स्थिति आपके पक्ष में लौट आएगी। कुछ लोगों के लिए आर्थिक समस्या दूर होने की संभावना है। दोस्तों के साथ का आनंद लेने की पूरी संभावना है। जिन लोगों को सामाजिकता से प्यार है, उनकी शाम रोमांचक गुजरने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : भूरा
 
वृश्चिक
 
किसी नौजवान को आपकी जिम्मेदारी पर छोड़ा जा सकता है जिससे आपकी दिनचर्या बिगड़ सकती है। आपके ऊपर मंडरा रहे अनिश्चितता के बादल छंट सकते हैं और स्थिति पहले से अधिक स्पष्ट होने की संभावना है। कार्यस्थल पर कोई प्रतिद्वंद्वी आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है। किसी विशेष परियोजना में आपकी खास दिलचस्पी को संबंधित व्यक्ति द्वारा गौर किया जा सकता है। आपको किसी सामाजिक काम के लिए बुलावा मिल सकता है, जो बहुत ही मजेदार साबित होने वाला है। एक पुरानी ज्वाला आपके जीवन में फिर से प्रवेश करने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पीला
 
धनु
 
किसी संबंध को लेकर आपके मन में द्वंद्व चल सकता है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है अंतत: आप सही का चुनाव करने में सक्षम होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर प्रदर्शन का दबाव हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी खराब परिस्थिति को अपने प्रयास से समय पर त्वरित कारवाई कर संभाल सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने के लिहाज से उचित समय नहीं है, ऐसा करने से बचें। यदि आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की मनोदशा में नहीं हैं तो पहले ही निर्णय लेकर सूचित कर दें। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : चॉकलेट
 
मकर
 
रोमांटिक मोर्चे पर आप किसी ऐसे शख्स की तरफ तेजी से आकर्षित हो सकते हैं, जो पहले से ही आपको लेकर उत्तेजित है। पुराने निवेश की वजह से आपको वित्तीय मोर्चे पर निश्चिंतता रहेगी। कुछ लोग खुद को तंदुरुस्त और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आहार और व्यायाम पर ध्यान दे सकते हैं। आपकी क्षमता और आपकी काबिलियत किसी नौकरी के संदर्भ में बेकार साबित हो सकती है। सामाजिक मोर्चे पर मिली कामयाबी को बरकरार रखने के लिए आप प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा पीला
 
कुंभ
 
आप में से कुछ लोग कहीं जरूरत से ज्यादा लिप्त रह सकते हैं, आपको मूल रूप में वापस आने की आवश्यकता होगी। संपत्ति के मामले में जैसा आपने चाहा था उसके अनुरूप उपाय निकालने में सक्षम होंगे। किसी संपत्ति के मामले में आप में से कुछ ज्यादा गड़बड़ी कर सकते हैं और उन्हें आकार में वापस आना होगा। आपको अपने पुराने स्कूल और कॉलेज के मित्रों के साथ समय व्यतीत करके अतीत की अच्छी यादें मिल सकती हैं। किसी पर व्यय खर्च करने से पहले अपनी पॉकेट पर ध्यान दें। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : चॉकलेट
 
मीन
 
किसी वस्तु को सस्ते में पाने के लिए आपको काफी सौदेबाजी करने की जरूरत होगी इसलिए उस पर निर्भर न रहें। मनोरंजन के लिए यात्रा करने वालों को जीवन के बेहतरीन पल का अनुभव हो सकता है। कुछ लोग नई संपत्ति खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। प्रेम संबंध में ठुकराए जाने की संभावना है। कार्यस्थल पर अशांति का सामना करना पड़ सकता है। थोड़े-बहुत पैसे के लिए किसी योजना को खराब न होने दें।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद