शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित

7 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

7 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- यात्रा में सावधानी रखें। तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान दें।
 
वृषभ- रुका हुआ धन प्रयास करने पर वापस आ सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- अनाथ बच्चों की सहायता करें।
 
मिथुन- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने मित्र संबंधी मिलेंगे। मनमाफिक कार्य होंगे। शत्रु शांत रहेंगे। 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें
 
कर्क- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। पति-पक्ष से लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 
 
सिंह- विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
 
कन्या- कमर के आसपास कोई बीमारी उभर सकती है। यात्रा होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। निवेशादि शुभ रहेगा। 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को नैवेद्य लगाएं।
 
तुला- भाग्योन्नति के प्रयास सफल हो सकते हैं। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को तेल के 11 दीपक लगाएं।
 
वृश्चिक- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शुभ समय। 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न दान दें।
 
धनु- विवाद से बचें, जोखिम न उठाएं। हानि-दुर्घटना के योग हैं। अस्वस्थता रहेगी। विश्वासघात हो सकती है। 
कल्याणकारी उपाय- दूध व तेल का दान करें।
 
मकर- मेहनत का फल मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे। 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें। 
 
कुंभ- धनलाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति संभव है। बाहरी मदद से कार्य बनेंगे। निवेशादि शुभ फल देंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को भेंट दें। 
 
मीन- अचानक शुभ संयोग बनेंगे। भाग्योन्नति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।