शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित

22 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

22 अक्टूबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
 
वृषभ- मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
मिथुन- बनते कार्य बिगड़ेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद से बचें। हानि-दुर्घटना के योग हैं। धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें। 
 
कर्क- परिश्रम का लाभ मिलेगा। घर-बाहर सहयोगी मिलेंगे, धन की प्राप्ति सुगमता से होगी। बाधाएं दूर होंगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ की बनी वस्तुओं का दान करें।
 
सिंह- कार्यक्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन कर पाएंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। वर‍िष्ठजनों से मुलाकात होगी। 
कल्याणकारी उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।
 
कन्या- मनोनुकूल कार्य होंगे। धनलाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- भोजन-वस्त्र का दान करें।
 
तुला- राज्य का कोप झेलना पड़ सकता है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। सुलझे मामले बिगड़ सकते हैं। 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें। 
 
वृश्चिक- सोचे गए कार्य पूर्ण होंगे। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। लाभ के अवसर बनेंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
 
धनु- आय के साधन मुश्किल के म‍िलेंगे। धनलाभ के अवसर से निकलेंगे। कार्य भी बाधा दूर होगी।
कल्याणकारी उपाय- निर्धनों की सहायता करें।
 
मकर- सब ओर से कार्य पूर्ण होंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। किए गए प्रयोग अब लाभ देंगे। प्रसन्नता रहेगी। 
कल्याणकारी उपाय- एक गरीब विद्यार्थी की मदद करें।
 
कुंभ- कार्य की जवाबदारी समझें। लापरवाही न करें। जोखिम न उठाएं। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।
 
मीन- गृहस्थ सुख मिलेगा। घर-बाहर से सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रयास कठिनता से पूरे होंगे। 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।