शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित

14 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

14 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे।
कल्याणकारी उपाय- बड़ों की सेवा करें।
 
वृषभ- अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। सुख-शांति रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
मिथुन- व्यय वृद्धि से क्लेश होगा। हानि-दुर्घटना के योग हैं। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
कर्क- रुका हुआ धन वापस आएगा। व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। प्रमाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- गाय को मीठा खिलाकर रोटी खिलाएं।
 
सिंह- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। उत्साह तथा आत्मविश्वास बढ़ेगा। बाधा दूर होकर कार्य सफल रहेंगे। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
कन्या- धार्मिक यात्रा हो सकती है। सहयोग से कार्य बनेंगे। साक्षात्कार, परीक्षादि में सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मीठा बांटें।
 
तुला- जो‍खिम-जमानत के कार्य न करें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम न लें। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
वृश्चिक- गृहस्थ सुख मिलेगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। व्यापार-व्यवसाय, नौकरी-निवेश से लाभ होगा। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें। 
 
धनु- भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। संपत्ति के कार्यों की बाधा दूर होकर लाभ होगा। सुख-शांति रहेगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
 
मकर- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। लाभ के अवसर बनेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को भेंट दें।
 
कुंभ- कलहकारक समय है। उत्तेजना पर नियं‍त्रण रखें। हानि-दुर्घटना से बचें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
मीन- धनागम होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा। निवेशादि शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।