शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
Written By पं. उमेश दीक्षित
Last Updated : शुक्रवार, 5 सितम्बर 2014 (12:39 IST)

5 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

5 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- धार्मिक यात्रा हो सकती है। राज्य से सहयोग मिलेगा। भाग्योन्नति हो सकती है। व्यापार-निवेशादि से लाभ होगा। 
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों को भेंट में कुछ दें।
 
वृषभ- चोट-चोरी, दुर्घटनादि से हानि के योग हैं। विवाद से बचें, जोखिम न लें। मनोमालिन्य रहेगा। अशुभ समय।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
मिथुन- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। अनुकूलता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। निवेशादि से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें। 
 
कर्क- भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। संपत्ति के कार्य होंगे। निवेशादि से लाभ होगा। कड़ी मेहनत करना पड़ेगी। 
कल्याणकारी उपाय- दुग्ध धारा शिवजी पर चढ़ाएं।
 
सिंह- मेहनत का फल मिलेगा। मिष्ठान्न व पकवान का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। शुभ दिन।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन दें।
 
कन्या- जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से बचें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। अशुभ समय।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
तुला- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
वृश्चिक- शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेशादि से लाभ होगा। बेरोजगार रोजगार की कोशिश करें, तो सफल होंगे। 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को खीर का नैवेद्य लगाएं।
 
धनु- अचानक लाभ होगा। यात्रा सफल होगी। निवेश से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को नैवेद्य चढ़ाएं।
 
मकर- तनाव व चिंता रहेगी। व्यय वृद्धि होगी। विवाद से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। दुर्घटनादि से बचें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
कुंभ- रुका हुआ धन वापस आ सकता है। यात्रा शुभ रहेगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- कन्या भोजन कराएं।
 
मीन- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजनाएं लाभ देंगी। उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।