शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. New Year 2016

वर्ष 2016 : कैसा होगा 12 राशियों के लिए

वर्ष 2016 : कैसा होगा 12 राशियों के लिए - New Year 2016
न्यू ईयर 2016 और 12 राशि

 
, जानिए भविष्‍य-फल 



 
 
मेष : मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष मिश्रित फल वाला रहेगा। राजनीतिक कार्यों के लिए शुभ रहेगा। आर्थिक परिस्थितियां कठिन रहेगी। कुछ समय अपने बंधु मित्रों से विरोध की संभावना रहेगी‍। कर्ज का संयोग भी बन सकता है। कृषक वर्ग के लिए यह वर्ष मध्यम रहेगा। विरोध के भाव पैदा हो सकते है, जून माह से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शनि के कारण यह वर्ष उन्नति तो देगा, परंतु अधिक परिश्रम के बाद। किसी अनजान पर भरोसा न करें आपको धोखा  मिल सकता है।   
 

शुभ माह- फरवरी, जून, दिसंबर। पूरे वर्ष राहु-शनि आराध्य रहेंगे। 


 

 

वृषभ :  इस राशि वालों के लिए यह वर्ष शुभ एवं सफलतादायक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी खर्च हो सकता है। अति व्यय की संभावना है। कारोबार में घाटे की संभावना भी है। भागीदारी वाले कार्यों में सावधानी आवश्यक रहेगी। विद्यार्थी लगनशीलता से सफल होंगे।  


शुभ माह - फरवरी, सितंबर, दिसंबर। श्रीकृष्ण आराधना वर्ष में लाभप्रद रहेगी। 



 

 


मिथुन : इस राशि वालों के लिए वर्ष में अच्छा लाभ होगा। कारोबार में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग की उन्नति होगी। कृषक वर्ग के लिए मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष ठीक नहीं रहेगा। जून माह से कोर्ट-कचहरी के काम होंगे। वर्ष का उत्तरार्द्ध इस राशि वालों के लिए मध्यम रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। 
 

शुभ माह - जनवरी, मई, सितंबर। इस वर्ष में शनि और गणेश की आराधना करना अति उत्तम रहेगा। 


 

 


कर्क : इस राशि वालों के लिए यह वर्ष ठीक रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उन्नतिदायक है। कृषक वर्ग के लिए मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। वर्ष के उत्तरार्द्ध में इस राशि वालों के जीवन में शुभ-अशुभ वाला समय रहेगा। पारिवारिक सहयोग नहीं मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। घर में कन्या के भाग्योदय होंगे। कुसंगति से बचें। अधिक आकांक्षा ठीक नहीं है। संयम से काम लें। धन-मान-सम्मान सभी के अच्छे योग है। 


शुभ माह- जनवरी, जून, अक्टूबर। राहु-केतु के साथ गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी। 



 

 

 
सिंह : इस राशि वालों के लिए यह वर्ष मनोकामना पूर्ण करने वाला रहेगा। आरोग्यता व शारीरिक सुख मिलेगा। परंतु मानसिक भय संकट बना रहेगा। पत्नी के भाग्य से वर्ष अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम होंगे। संतान के विदेश यात्रा के योग बनेंगे। खुद का स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषक सुखी रहेंगे। 


शुभ माह - मार्च, जुलाई, सितंबर। गणेशा आराधना इस वर्ष के लिए लाभप्रद रहेगी। 


 


 


 
कन्या : कन्या राशि वालों के लिए यह वर्ष पीड़ा, अधिक व्यय, कम आमदनी वाला हो सकता है। मानसिक चिंता के कारण स्थिरता नहीं रह पाएगी। दूसरे के भरोसे कार्य न करें। खुद की मेहनत, संकल्प और दृढ़ विश्वास इस वर्ष सफलता दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की भी संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग है। अपने अधिकारी को साथ रखना होगा। व्यापार ठीक रहेगा। 


शुभ माह - फरवरी, जून, नवंबर। गायत्री मंत्र वर्ष के लिए लाभप्रद रहेगा। 


 
 

 


तुला- इस वर्ष व्यापार में वृद्धि होगी। आर्थिक-भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कृषक वर्ग के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्य में व्यय होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आहार-विहार स्वास्थ्य अनुसार लें। अधिक भ्रमण सोच कर करें। प्रॉपर्टी पर इस वर्ष खर्च होगा। संतान के सुख की चिंता बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कीर्ति-पहचान बढ़ने के साथ सुख लाभ के उत्तम योग बनते है। सुख-सम्मान भटकने का योग बनता है, अत: ध्यान रखें। 


शुभ माह - मार्च, जुलाई, नवंबर। इस वर्ष में गणेश की आराधना करना अति उत्तम रहेगा।


 

 


वृश्चिक : इस वर्ष व्यापार में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। कृषक वर्ग के लिए यह वर्ष मध्यम रहेगा, परंतु सामाजिक और धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। प्रॉपर्टी में इस वर्ष वृद्धि रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक रहेगा। मानसिक चिंता के कारण स्थिरता नहीं हो पाएगी। दोस्तों का सहयोग खुद की मेहनत, संकल्प और दृढ़ विश्वास इस वर्ष सफलता दिलाएगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। 


शुभ माह - फरवरी, अप्रैल, जुलाई, दिसंबर। शिव आराधना से वर्ष लाभप्रद रहेगा। 


 

 


धनु : इस राशि वालों के लिए यह वर्ष मनोकामना करने वाला रहेगा। आरोग्य व शारीरिक सुख मिलेगा। मानसिक भय, संकट बना रहेगा। परिवार के भाग्य से वर्ष अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम में व्यस्त रहेंगे। इस वर्ष विदेश यात्रा के योग बनेंगे। खुद का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मामा पक्ष से सहयोग नहीं मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषक वर्ग सुखी होगा। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। व्यापारिक वर्ग मानसिक परेशान रहेगा। सफलता के मार्ग खुलेंगे। शनि के कारण सुख में कष्ट के आसार होते हुए भी आर्थिक सुख मिलेगा। 


शुभ माह - मार्च, जून, नवंबर। गुरु एवं राहु के जाप वर्ष के लिए लाभप्रद रहेगा। 


 

 


मकर : इस वर्ष विद्यार्थी वर्ग के लिए उन्नति होगी। कृषक वर्ग के लिए मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। वर्ष के उत्तरार्द्ध में इस राशि वालों के जीवन में शुभ-अशुभ वाला रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। घर में कन्या के भाग्योदय होंगे। मानसिक संकट बना रहेगा। अधिक आकांक्षा ठीक नहीं है। अपने बंधु, मित्रों से विरोध की संभावना। कर्ज का संयोग भी बन सकता है। धन-मान-सम्मान सभी के अच्छे योग है। 


शुभ माह - जनवरी, जून, नवंबर। हनुमान जी की आराधना व राहु वर्ष के लिए लाभप्रद रहेगा। 



 

 


कुंभ : इस राशि वालों के लिए यह वर्ष शुभ एवं सफलतादायक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अतिव्यय रहेगा, परंतु आय कम की संभावना है। कारोबार में घाटे की संभावना नहीं रहेगी। भागीदारी वाले कार्यों में सावधानी आवश्यक। विद्यार्थी लगनशीलता से सफल होंगे। संतान के अच्छी सफलता के साथ विदेश यात्रा के योग बनेंगे। मित्र, बंधुओं से सहयोग मिलेगा। कृषक वर्ग मध्यम रहेगा। खुद पर भरोसा रखने से सफलता प्राप्त होगी। भाई के साथ धोखा हो सकता है। माता-पिता को सहयोग प्रदान करें, उन्नति होगी।  


शुभ माह - मार्च, मई, अगस्त। शक्ति की आराधना वर्ष के लिए लाभप्रद रहेगी। 


 

 


मीन- इस राशि वालों के लिए यह वर्ष सफलता और खुशियों से भरा रहेगा। पत्नी के भाग्य से वर्ष अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम में सफलता मिलेगी। संतान के कारण परेशानी के योग बनेंगे। खुद का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। व्यवसाय में वृद्धि रहेगी। वर्ष मानसिक तनाव से मुक्त रहेगा। विदेश भ्रमण करने का अवसर प्राप्त होगा। दूसरों के भरोसे अपने कार्य न करें। स्वयं ही पूर्ण करें। सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नौकरी में उन्नति मिलेगी। कृषक वर्ग सुखी रहेगा। माता को कष्ट हो सकता है। धार्मिक यात्रा अच्छी रहेगी। मांगलिक कार्य होंगे। 


शुभ माह- फरवरी, मई, दिसंबर। केतु व शनि जप के साथ गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।