शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Monthly Horoscope Hindi
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

दिसंबर 2014 : कैसा होगा यह माह आपकी राशि के लिए

दिसंबर 2014 : कैसा होगा यह माह आपकी राशि के लिए - Monthly Horoscope Hindi
12 राशियों का मासिक फलादेश जानिए 
 

 
 
मेष- मेष राशि वालों के लिए यह माह पारिवारिक सहयोग वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में हानि हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। सामाजिक यात्रा होगी। किसी भी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी व स्थान परिवर्तन के योग है। 
 
दि. 3, 12 शुभ है,  7अशुभ है। 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए माह भूमि लाभ वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। वाहन सुख बना रहेगा। पत्नी से आर्थिक सुख प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। धार्मिक अनुष्ठान व धार्मिक यात्रा के योग है। 
 
दि. 5, 14 शुभ है,  9 अशुभ है। 
श्री-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि से अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग खुश रहेगा। राजनीति वालों के लिए माह उलझन वाला रहेगा। किसी अनजान से दोस्ती होगी। भाई से विरोध हो सकता है। 
 
दि. 8, 17 शुभ है, 13 अशुभ है। 
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा। 
 
 


 


 


कर्क- कर्क राशि वालों लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि कम लाभ देगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कुटुंब से विरोध की स्थिति रहेगी। माता-पिता से भी कलह हो सकती है। विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। 
 
दि.11, 24 शुभ है,  7 अशुभ है।  
श्री-राम आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष ठीक-ठीक रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि में हानि हो सकती है। नौकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे। वाहन से सावधानी रखे चोट-दुर्घटना हो सकती है। पत्नी को कष्ट रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। 
 
दि.6, 18 शुभ है, 11 अशुभ है। 
सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


कन्या- कन्या राशि वालों के लिए माह आर्थिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक भावना में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य के योग है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। 
 
दि. 14, 26 शुभ है, 19 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


तुला- तुला राशि वालों के लिए यह माह पत्नी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग है। राजनीति में लाभ मिलेगा। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। भाई से मन-मुटाव हो सकता है, ध्यान देना होगा। 
 
दि. 4, 13 शुभ है, 17अशुभ है।   
हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह माह राजनीति से विशेष लाभ वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। विद्यार्थी को उन्नति में रुकावट आ सकती है। पिता से सुख प्राप्त होगा। सामाजिक यात्रा होगी। 
 
दि. 3, 19 शुभ है, 5 अशुभ है। 
राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


धनु- धनु राशि वालों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम लाभ देगी। नौकरी में सहयोगी से अनबन हो सकती है। ह्रदय संबंधी तकलीफ हो सकती है, ध्यान दें। आर्थिक परेशानी रहेगी। यात्रा में हानि हो सकती है, सावधानी रखें। 
 
दि. 7, 21शुभ है, 10 अशुभ है।  
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


मकर- मकर राशि वालों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। 
 
दि. 6, 10 शुभ है। 8 अशुभ है। 
हनुमान चालीसा का पाठ लाभप्रद रहेगा। 
 
 


 


कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार कम लाभ देगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में स्थान-परिवर्तन के योग है। निम्न श्रेणी वर्ग से लाभ मिलेगा। परिवार से विरोध रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग है। किसी के कहने में अपना कार्य न बिगाड़े। 
 
दि. 18, 24 शुभ है, 9 अशुभ है। 
श्री-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 

 


 

मीन- मीन राशि वालों के लिए यह माह साधारण रहेगा। व्यापार हानि दे सकता है। कृषि लाभ देगी। नौकरी में परेशानी आ सकती है। आर्थिक व्यय होगा। पत्नी से अनबन की स्थिति रहेगी। मित्रों से भी विवाद हो सकता है। अच्छे कार्य के प्रति रूचि कम होगी। 
 
दि. 10, 26 शुभ है, 16 अशुभ है। 
गुरु एवं राहु आराधना लाभप्रद रहेगी।