• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Monthly Astrological Predictions : March 2015
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

मार्च 2015 : कैसा होगा यह माह आपके लिए...

मार्च 2015 : कैसा होगा यह माह आपके लिए... - Monthly Astrological Predictions : March 2015
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह मातृ पक्ष से सुख वाला रहेगा। आर्थिक परेशानी आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अवरोध आएंगे। पत्नी को कष्ट रहेगा। नौकरी में चिंता रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी।



 
दि. 6, 21 शुभ हैं, 11 अशुभ है।
 
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। परिवार में किसी सदस्य को कष्ट रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, खतरा हो सकता है। किसी से अचानक लाभ हो सकता है।
 
दि. 8, 17 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
 
गायत्री मंत्र लाभदायक रहेगा।
 
 


 


मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार लाभ वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारी ठीक रहेंगे। कृषि हानि दे सकती है। विपक्ष का भय बना रहेगा। स्त्री को कष्ट रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
 
दि. 12, 28 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। कुटुम्ब का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। नौकरी ठीक रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि लाभ देगी।
 
दि. 4, 12 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। निवास की समस्या आ सकती है। पति-पत्नी में तकरार रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार हानि दे सकता है। कृषि सामान्य रहेगी।
 
दि. 17, 29 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह मांगलिक कार्य वाला रहेगा। सामाजिक यात्रा होगी। पत्नी को कष्ट रहेगा। बहन से मतभेद हो सकते हैं। सावधानी से कार्य करें। नौकरी में परेशानी आएगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी।
 
दि. 10, 26 शुभ हैं, 6 अशुभ है।
 
राहु-केतु जाप लाभप्रद रहेंगे।
 
 


 


तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। धार्मिक-सामाजिक यात्रा से लाभ मिलेगा। राजनीति का लाभ मिलेगा। आर्थिक खर्च में वृद्धि होगी।
 
दि. 7, 24 शुभ हैं, 5 अशुभ है।
 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक लाभ वाला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। राज्य से हानि होगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी।
 
दि. 3, 18 शुभ हैं, 14 अशुभ है।
 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

 


 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। यात्रा बाधा आ सकती है। पारिवारिक विरोध रहेगा। मांगलिक कार्य होंगे। पत्नी पक्ष से हानि हो सकती है। नौकरी में परेशानी आएगी। व्यापार तकलीफ देगा। कृषि लाभ दे सकती है।
 
दि.11, 20 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
 
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
 


 


मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पत्नी से लाभ वाला रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद से परिवार में वैमनस्य हो सकता है। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी।
 
दि. 9, 27 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
 
राहु-केतु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 


 


कुंभ : कुंभ राशि वाले लिए माह शत्रु पर विजय वाला रहेगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी आंख पर विशेष ध्यान दें। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। व्यापार में स्थिति कमजोर हो सकती है। कृषि ठीक रहेगी।
 
दि. 5, 15 शुभ हैं, 12 अशुभ है। 
 
भैरव आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। यात्रा पर अधिक व्यय होगा। पिता को कष्ट रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि लाभप्रद रहेगी।
 
दि.18, 26 शुभ हैं, 8 अशुभ है। 
 
रामरक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा। 


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।