शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. horoscope for October 15 to October 21

15 से 21 अक्टूबर 2017 : साप्ताहिक राशिफल...

15 से 21 अक्टूबर 2017 : साप्ताहिक राशिफल... - horoscope for October 15 to October 21
* साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 अक्टूबर 2017) 
 
मेष
 
आज किसी यात्रा पर जाने के लिए अचानक सूचना मिल सकती है। प्यार को जीवंत बनाने के लिए कुछ खास कदम उठाए जाने की संभावना है। शादीयोग्य लोगों को जोड़ीदार मिल जाने के संकेत हैं। घरेलू मोर्चे पर जिस बदलाव के लिए आप लंबे समय से सोच रहे थे, आज उसे पूरा कर सकते हैं। स्वयं में पूर्णता लाने के लिए आप कुछ सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर किए गए कुछ अच्छे काम का परिणाम आपको मिलने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सिल्वर
 
वृषभ
 
साहित्यिक व्यवसाय की जरूरत आज आपको कुछ दिलचस्प लोगों से मिलवा सकती है। आपके काम को लेकर वरिष्ठों द्वारा दी गई सलाह आपके करियर में उछाल ला सकती है। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता लाने में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी जिस आदत को जीवनसाथी नापसंद करते हैं, उसे सुधारना आपके लिए आसान नहीं होगा। आज आपका गुस्सा घर के माहौल को प्रभावित कर सकता है, खुद पर काबू रखने का प्रयास कर सकते हैं। रोमांटिक जीवन संतोषजनक रहेगा। किसी दिलचस्प जगह पर घूमने जा सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मेजेंटा
 
मिथुन
 
आज समय की मांग है कि जिसके साथ आपकी बातचीत बंद है, उससे नई शुरुआत करें। पेशेवर मोर्चे पर चीजों को अपने अनुकूल ढालने में आप सफल रहेंगे। जिस काम की शुरुआत आपने हाल में ही की है, उसका बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। वित्तीय समस्याएं दूर होंगी। आप आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में रह सकते हैं। आपसी संबंध में समझौते वाला रवैया आपके लिए कारगर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी
 
कर्क
 
जो आपके लिए काम करता है उसे नापसंद करने से बात नहीं बनेगी। आपको थोड़ा सहिष्णु होने की जरूरत है। पेशेवर मोर्चे पर काम से भटकाव संभव है जिसके कारण कोई महत्वपूर्ण काम अटका रह सकता है। अपने कौशल में वृद्धि कर आप अपने काम में आगे जा सकते हैं। पूर्व में किए गए निवेश से अपेक्षित आमदनी आने की संभावना है। परिवार के मोर्चे पर सावधानी से चलने की आवश्यकता है अन्यथा विवाद माहौल को खराब कर सकता है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का हरा
 
सिंह
 
आमदनी बढ़ने की स्थिति बन रही है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर फ्रेशर अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग कोई महंगा सामान खरीद सकते हैं। जीवनशैली से लाचार लोग फिट रहने के लिए प्रयास कर सकते हैं। रोमांटिक जीवन में सबकुछ संतोषजनक रहने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : केसरिया
 
कन्या
 
जिस काम में आपको दिलचस्पी है उस काम का मौका मिलने की संभावना है। घर में जो काम आपने शुरू किया है उसमें आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। आप खुद को उपेक्षित और अलग रास्ते पर महसूस कर सकते हैं लेकिन इसके बावजूद आप खुद को सामान्य रखने में समर्थ हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी सलाह या विचार लिया जा सकता है। जीवनसाथी संग बाहर जाने का मन बना सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पीला
 
तुला
 
इंजीनियर, डॉक्टर और व्यापारियों को अच्छा मौका मिलने की संभावना है। काम के मोर्चे पर कुछ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ संवेदनशील मामलों को निपटाने में आपके कदम की सराहना होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घरेलू मोर्चे पर शांतिपूर्ण माहौल बना रह सकता है। जिन्हें प्यार की तलाश है उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। शारीरिक गतिविधियां बढ़ाकर आप स्वस्थ रहने में कामयाब रह सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : परपल
 
वृश्चिक
 
दो काम एकसाथ हाथ में लेने के कारण आज आपका दिन बहुत व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आप उसे अच्छी तरह निभा सकते हैं। रोमांटिक जीवन में प्यार को वापस रास्ते पर लाने में सफल रहने की संभावना है। घर में किसी के आगमन की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं, लेकिन आपको इसका फायदा भी मिल सकता है। पेशेवर मोर्चे पर अपनी उपलब्धि से संतुष्ट रहेंगे। कार्यस्थल पर कोई काम समाप्त होने तक आपकी मदद कर सकता है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लेमन
 
धनु
 
यदि आपके मन में कोई अन्य विचार चल रहा है तो आप इशारों-इशारों में किसी को ये जाहिर कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने का सुनहरा मौका मिल सकता है। बाहर घूमने जाने की संभावना है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के प्रति आकर्षण प्यार में बदल सकता है। कोई नया वाहन या अन्य महंगा घरेलू उपकरण खरीदे जाने के संकेत हैं। संपत्ति सौदे से अच्छी आमदनी आ सकती है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : नीला
 
मकर
 
काम में नई प्रगति के कारण आवश्यक काम की योजना में परिवर्तन संभव है। करियर के क्षेत्र में किसी को प्रभावित करने के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। रोमांटिक शाम बिताने की संभावना है। जो लोग काम से बाहर थे, वे अपने स्किल को दुबारा से जगाने की कोशिश कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग समाजसेवा के लिए अपना योगदान देकर संतुष्टि महसूस कर सकते हैं। किसी काम की शुरुआत सफल साबित होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला 
 
कुंभ
 
आज आप जो काम करने का मन बना रहे हैं उसकी योजना थोड़ी सावधानी के साथ बनाने की आवश्यकता है। घर का समायोजन या नवीकरण करवाने में व्यस्त रह सकते हैं। प्रतिस्पर्धी माहौल आपको परेशान कर सकता है, लेकिन आप स्वयं को स्थापित करने में सक्षम साबित हो सकते हैं। जिम्मेदारियों को बोझ समझकर आप उसे पूरा नहीं कर सकते हैं। जीवनसाथी की भावना को पूरा कर सकते हैं। आपको कहीं से फ्री घूमने जाने का सुनहरा मौका मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा नीला
 
मीन
 
जो काम पहली बार में आपको दिया गया है, उसे किसी और के पास जाने से पहले ही पूरा करना बेहतर रहेगा। घरेलू मोर्चे पर अत्यधिक खुशियों का माहौल बनने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण परियोजना को सौंपने के लिए आप पर विश्वास दिखाया गया है, इससे आपकी अहमियत में बढ़ोतरी संभव है। शैक्षणिक मौके पर अच्छा करने की संभावना है। संपत्ति जोड़ने का आपका सपना अब आकार ले सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम