शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Horoscope 20 November
Written By पं. उमेश दीक्षित

20 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

20 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - Horoscope 20 November
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल.......... 


 
मेष- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी। घर-बाहर वातावरण शांत एवं प्रसन्नतापूर्ण होगा। मनोनुकूल कार्य होने से उत्साह रहेगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- अपने बड़ों की आज्ञा का पालन करें।
 

 

 


वृषभ- घर में तनाव रह सकता है। संपत्ति के कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। भाग्योन्नति होगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
 


 


 


मिथुन- विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। विशेष आयोजन का निमंत्रण मिल सकता है। नौकरी-निवेश लाभकारी रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को भेंट में वस्त्र दें।
 
 


 



कर्क- शत्रु शांत रहेंगे, परंतु षड्यंत्र रचेंगे। विश्वासघात की आशंका है। मनोनुकूल कार्य नहीं होने से क्षोभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।


 


 
सिंह- परिश्रम अधिक होगा, फल न्यून रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 


 


कन्या- थकावट रहेगी। उत्साह की कमी से लाभ कम होगा। कुछ सौदों में अधिक लाभ हो सकता है। यात्रा शुभ रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- बालकों को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
 


 


तुला- व्यापारिक उन्नति का समय है। नई योजना बनाकर कार्य करें, सफलता मिलेगी। निवेशादि शुभ फल देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल से बनी वस्तुओं का दान करें।
 
 


 


वृश्चिक- यात्रा में हानि संभव है, जोखिम न उठाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। जरूरी कार्य टालें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


धनु- रुके हुए कार्यों की बाधा दूर होकर लाभ होगा। राजकीय सहयोग मिल सकता है। यात्रा से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
 


 


मकर- धनार्जन के अवसर मिलेंगे। संपत्ति के कार्यों में गति आएगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।
 

 


 


कुंभ- धार्मिक यात्रा हो सकती है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी-निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को गर्म वस्त्र बांटें।
 
 


 


मीन- विवाद में न पड़ें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। घर में तनाव रहेगा। जोखिम वाले कार्य न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।