शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Horoscope 2 April
Written By Author पं. उमेश दीक्षित

2 अप्रैल 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

2 अप्रैल 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - Horoscope 2 April
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 



 
मेष- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


 


वृषभ- मेहनत अधिक होगी। विवाद न करें। वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्लेश होगा। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


 


मिथुन- धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। कार्य की सफलता से उत्साह रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
 


 


कर्क- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


 


सिंह- महत्वपूर्ण कार्य होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दुर्घटनादि से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


 


कन्या- घर में तनाव रहेगा। व्यय वृद्धि से क्लेश होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अस्वस्थता रहेगी। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


 


तुला- यात्रा से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश शुभ रहेगा। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


 


वृश्चिक- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना लागू होगी। कार्य बनेंगे। अनजाना भय व चिंता सताएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


 


धनु- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


 


मकर- चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। अस्वस्थता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


 


कुंभ- गृहस्थ सुख मिलेगा। रुकावटें हटेंगी। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश-नौकरी व व्यापार मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


 


मीन- घर में तनाव रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।