• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Horoscope 12 December

12 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

12 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय... - Horoscope 12 December
* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। चिंता में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें। व्यस्तता रहेगी। चिंता बनी रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोध होगा। भागदौड़ अधिक होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बिछड़े व भूले-बिसरे मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अपत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बनते कार्यों में रुकावट होगी। फालतू खर्च होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लाभ कम होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। जोखिम न लें। 
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ेंगे। हानि होगी। झंझटों में न पड़ें। धैर्य रखें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
ये भी पढ़ें
वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए कुंभ राशि के लिए क्या लाया है नया साल