शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. February 9 Horoscope

9 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

9 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - February 9 Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- डूबा हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
 


वृषभ- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नई योजनाएं बनेंगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- कुबुद्धि हावी रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। चिंता व तनाव रहेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जरूरी कागजों पर देखकर हस्ताक्षर करें। परिश्रम व्यर्थ जाएगा। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न होगी। जीवनसाथी से अनुकूलता प्राप्त होगी। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 
 


कन्या- भय व कष्ट का माहौल बनेगा। संपत्ति के कार्य गति पकड़ेंगे। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। धनलाभ सुगम होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


तुला- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। धन प्राप्ति में बाधा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। झंझटों से दूर रहें। कार्य में रुकावटें आएंगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


धनु- जल्दबाजी न करें। राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

 


मकर- शारीरिक कष्ट रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। विरोध होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृ्‍द्धि होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


कुंभ- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।