शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. daily horoscope

20 अप्रैल 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

20 अप्रैल 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - daily horoscope
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
 
मेष- रोजगार प्राप्ति संभव है। धनलाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद से बचें। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।


वृषभ- तनाव रहेगा। खर्च बढ़ने से चिंता बढ़ेगी। दुर्घटना से बचें। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। जोखिम न लें।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 

मिथुन- बकाया वसूली के लिए प्रयास करें। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

कर्क- कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख होगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

सिंह- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राज्य से सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी मदद से कार्यसिद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

कन्या- वाहन-मशीनरी, अग्नि-विवाद आदि से हानि संभव है। प्रयास विफल रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 

तुला- गृहस्थ सुख मिलेगा। पुराने संपर्कों से कार्य पूर्ण होंगे। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

वृश्चिक- संपत्ति के कार्य बनेंगे। लाभ होगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निवेश-नौकरी आदि लाभदायक रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

धनु- पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। परिश्रम अधिक होगा। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

मकर- विवाद से बचें अन्यथा कार्य बिगड़ेंगे। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 

कुंभ- धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रयास सार्थक रहेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से बचें अन्यथा हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

मीन- नौकरी-व्यापार-निवेश लाभदायक रहेंगे। घर में अशांति रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धन प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।