शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Daily Horoscope

16 मार्च 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

16 मार्च 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - Daily Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल


 
मेष- बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनागम सुगमता से होगा। महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे। रोजगार मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्य में रुचि रहेगी। नई योजना बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न कर प्रयास करें।


 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

मिथुन- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय कार्य में सहयोग मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा। परिश्रम अधिक होगा। शुभ समय। 

 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

कर्क- वाहन-मशीनरी का प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 

सिंह- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिश्रम अधिक होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- जीवनसाथी की चिंता रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
तुला- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। विवाद में न पड़ें। पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
धनु- धन प्राप्ति सुगम होगी। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कम प्रयास में लाभ अधिक होगा। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
मकर- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। विवाद से बचें। महत्वपूर्ण कार्य होंगे। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- नेत्र पीड़ा रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य की सिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। मनोमालिन्य रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।