शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Daily Horoscope
Written By Author पं. उमेश दीक्षित
Last Updated : बुधवार, 14 जनवरी 2015 (07:40 IST)

14 जनवरी 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

14 जनवरी 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - Daily Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


 


वृषभ- संपत्ति के कार्य निर्बाध संपन्न होंगे। भाग्योन्नति होगी। निवेश शुभ फल देगा। धनागम सुगम होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


 


मिथुन- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग विशेष सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


 


कर्क- विवादा‍दि से क्लेश होगा। पुराना रोग उभर सकता है। मनोमालिन्य रहेगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


सिंह- पुरुषार्थ से कार्य बनेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी, थकान होगी। निवेश शुभ फल देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


 


कन्या- घर में तनाव रहेगा। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मेहमाननवाजी में व्यय अधिक होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


 


तुला- अचानक भाग्योन्नति हो सकती है। निवेशादि से बड़ा लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। चारों तरफ प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


 


वृश्चिक- तनाव एवं चिंता घेरे रहेंगे। व्यय वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


 


धनु- यात्रा होगी। वसूली के लिए शुभ समय है। उन्नति होगी। निवेश शुभ रहेगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


 


मकर- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना बनेगी। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ होगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


 


कुंभ- राजकीय सहयोग से कार्य बनेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


 


मीन- वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। विवाद से बचें। जोखिम न उठाएं। अतिविश्वास हानि देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।