शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. August 25 Horoscope

25 अगस्त 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

25 अगस्त 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - August 25 Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
 
मेष- धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। भागदौड़ अधिक होगी। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
 

 


 


वृषभ- चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि के योग हैं। अस्वस्थता रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी ‍चीजें अपंगों को खिलाएं।
 
 


 


मिथुन- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासकीय कार्यों की बाधा दूर होगी। अधिकार प्राप्ति होगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मिष्ठान्न वितरित करें।
 
 


 


कर्क- भय तथा चिंता का माहौल रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति हो सकती है। परिवार की ‍चिंता बढ़ेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितर‍ित करें।
 
 


 


सिंह- यात्रा सफल रहेगी। पीड़ा रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक मनेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 


 


कन्या- कलहकारक समय है। शारीरिक कष्ट संभव है। दु:खदायी समाचार मिल सकता है। दुर्घटनादि से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


तुला- प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। चोरी-चोट आदि से हानि संभव है। निवेश मनोनुकूल रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 


 


वृश्चिक- अस्वस्थता रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। यात्रा में सावधानी रखें। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


 


धनु- बेरोजगारी दूर होगी, प्रयास करें। मनोनुकूल कार्य बनेंगे। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना बच्चों में बांटें।
 
 


 


मकर- फालतू खर्च होंगे। विवाद से बचें। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना आदि से हानि संभव है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी वस्तुएं बच्चों में बांटें।
 
 


 


कुंभ- रुका हुआ धन मिलेगा। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 


 


मीन- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सफलता मिलेगी। निवेश शुभ रहेगा। कलह से क्लेश होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।