शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Astrology Weekly

साप्ताहिक राशिफल (25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2016)

साप्ताहिक राशिफल (25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2016) - Astrology Weekly
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 


 
मेष
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग चॉकलेट।
 
निजी व सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सफलता से मन में उल्लास बढ़ेगा। कार्यक्षमताओं में इजाफा होगा। स्वजनों के मध्य आपसी सूझबूझ बढ़ेगी। निवेश करने से पहले संस्था के वैधानिक पहलुओं पर ध्यान दें। पूंजी मामलों में किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें। इस सप्ताह कुछ आर्थिक कठिनाइयां हो सकती हैं। अनावश्यक खर्च से बचें। पक्षियों को दाना डालना शुभ रहेगा।
 
 
 
 

वृषभ
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग स्लेटी ग्रे।
 
स्वास्थ्य तरोताजा व उन्नत रहेगा। पीड़ाओं का अंत होगा। सकारात्मक व उच्च सोच का उदय होगा। कहीं से कोई खुशी व प्रगति का समाचार मिलेगा। कारोबार व रोजगार के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल होगा। अधिकारियों के मध्य तालमेल बढ़ेगा। नया वाहन व भवन खरीदने के योग रहेंगे। विरोधी तत्व पुराने मामलों को हवा दे सकते हैं। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें। प्रेम-प्रसंगों में तनाव न हो इसलिए क्रोध से बचें। 
 
 

मिथुन
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग लाल।
 
स्वजनों से सहयोग व प्यार मिलेगा। जमीन-जायदाद के संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। यदि कोई विवाद हैं तो उन्हें सुलझाने में सफल रहेंगे। किसी मित्र की भेंट से बीते दिनों की यादें ताजा होंगी। परिवार में कोई मांगलिक व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। पर्वतीय व लंबी यात्राओं में सावधानी अपेक्षित रहेगी। जल्दी व हड़बड़ी में लिए गए निर्णय हानिप्रद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। 
 
 

कर्क
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग पीला।
 
पारिवारिक जीवन उन्नति की ओर बढ़ेगा। आपसी सूझबूझ से घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। यदि कोई मतभेद हैं तो वे समाप्त होंगे। रोजगार के क्षेत्र में पिछले प्रयासों के बेहतर परिणाम इस सप्ताह की शुरुआत से ही प्राप्त होंगे किंतु निवेश मामलों में अपेक्षित लाभ मिलने में अभी और समय लगेगा। धन संदर्भों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। स्थानीय यात्राओं में लापरवाही से बचें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
 

 
सिंह
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग चॉकलेट।
 
स्वास्थ्य तरुण व तरोताजा रहेगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो वे समाप्त होंगी। कारोबार को बढ़ाने में किसी योग्य व्यक्ति का सहयोग मिलेगा किंतु भवन निर्माण व आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने में कुछ और समय लग सकता है। अभी अनावश्यक व्यय से बचते हुए आमदनी की ओर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। कोई लंबी व धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। पक्षियों को दाना डालें। 
 
 

कन्या
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला।
 
आजीविका व कारोबार से संबंधित क्षेत्रों में दिनोदिन उन्नति होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी किंतु फिल्म, कला, तकनीकी व साहित्य के क्षेत्रों में उच्च पायदान पर पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। नजदीकी रिश्तों को लेकर चिंताएं न हों इसलिए संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें। धन निवेश सोच-समझकर ही करें। यह समय दिनचर्या को नियमित करने का है। 
 
 

तुला
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
इस सप्ताह की शुरुआत से ही आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। जायदाद व कानूनी विवादों में विजय के प्रबल योग रहेंगे। राजनीतिक व सामाजिक कद ऊंचा होगा किंतु सेहत संदर्भों में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। खान-पान पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। शुभ व धर्म कार्यों की बेला दस्तक देगी। सतर्कता से विरोधियों के हौसले पस्त होंगे। 
 
 

वृश्चिक
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
 
प्रशासनिक व राजनीतिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। किसी उच्च पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित हो सकता है। आपकी कार्यशैली व व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल व चाहत बढ़ेगी। बच्चों के कारण खुशियां रहेंगी। सेहत पक्ष कुछ मध्यम हो सकता है। दैनिक दिनचर्या में कुछ बदलाव की जरूरत रहेगी। कुछ संदर्भों में धनाभाव व निवेश के विवाद हो सकते हैं। गाय को हरा चारा खिलाएं। 
 
 

धनु
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग हरा।
 
कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में एक नई दिशा मिलेगी। बाजार में पकड़ व नाम बढ़ेगा किंतु स्थायी प्रगति हेतु आवश्यक तथ्यों पर ध्यान देना होगा। निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भौतिक सुख के साधनों में इजाफा होगा। मकान व वाहन लेने की तमन्ना पूर्ण होगी। यह समय स्वजनों के साथ मिलकर चलने का है। व्यर्थ के विवादों से बचें। यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर विश्वास न करें, यह हानिप्रद हो सकता है। बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
 
 

मकर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
इस सप्ताह आर्थिक प्रगति के बंद रास्ते खुलेंगे। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। आपके द्वारा किए गए पिछले प्रयासों का अब असर दिखना शुरू होगा किंतु कार्यक्षेत्र में भागदौड़ व तनाव कुछ समय पश्चात नियंत्रित होंगे। जीवनसाथी के मध्य छोटे-छोटे मतभेद उभर सकते हैं। अनावश्यक क्रोध से बचते हुए चलें। किसी गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ों का दान दें।
 
 

कुंभ
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
स्वजनों के मध्य तालमेल व चाहत बढ़ेगी। संतान पक्ष से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। संबंधित लोगों के मध्य औद्योगिक व प्रशासनिक संदर्भों की बैठक हो सकती है। सेहत पक्ष सुखद व बेहतर रहेगा। कार्यक्षमताएं व सकारात्मक सोच बढ़ेगी। निवेश व विदेश मामलों में कुछ चिंताएं हो सकती हैं। प्रतियोगी क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। प्रणय प्रकरणों में मधुरता रहेगी। धर्मस्थलों में आटा व देशी घी का दान दें। 
 
 

मीन
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला।
 
राजनीतिक व सामाजिक पहचान का स्तर बढ़ेगा। सबंधित सेवा क्षेत्रों में नाम व पहचान बढ़ेगी। स्वास्थ्य तरोताजा व सुखद रहेगा किंतु धन के संदर्भों में छोटी-छोटी परेशानियां भी आ सकती हैं, जो आने वाले समय में समाप्त होंगी। यह समय अधिक व्यय से बचने का है। प्रेम-प्रकरणों में मधुरता रहेगी। पारिवारिक जीवन को उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। बंदरों को गुड़ व चने खिलाएं।