शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 4 August Horoscope
Written By Author पं. उमेश दीक्षित

4 अगस्त 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

4 अगस्त 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 4 August Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- पुराना रोग उभर सकता है। व्यय वृद्धि से तनाव बढ़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। अचानक हानि की आशंका है।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


वृषभ- रुका हुआ धन वापस आएगा, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा, कार्यसिद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- रंग-बिरंगी वस्तुएं दान करें।
 
 


 


मिथुन- भागदौड़ अधिक होगी। ने‍त्र पीड़ा संभव है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धनागम होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व मसूर का दान करें।
 
 


 


कर्क- मस्तिष्क संबंधी विकार संभव है। यात्रा सफल रहेगी। भय व ‍चिंता सताएंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व मसूर का दान करें।
 
 


 

सिंह- गृहस्थ सुख मिलेगा। अस्वस्थता रहेगी। चोट-विवाद, चोरी आदि से हानि संभव है। विवाद न करें। प्रयास विफल होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध व चावल का दान करें।
 
 


 


कन्या- गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान करें।
 
 

 


तुला- शत्रु परास्त होंगे। अस्वस्थता रहेगी। धन प्राप्ति होगी। संपत्ति के कार्य सफल होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


 



वृश्चिक- भय, तनाव व चिंता का माहौल बनेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। पार्टी, पिकनिक का आनंद मिलेगा, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


 


धनु- अचानक विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। विवाद न करें। क्लेश होगा। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध व तेल का दान करें।
 
 


 


मकर- जीवनसाथी की चिंता रहेगी। हानि से बचें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल होंगे। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना खिलाएं।
 
 


 


कुंभ- प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। विरोधी षड्यंत्र रचेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- रंग-बिरंगी वस्तुएं दान करें।
 
 


 


मीन- अस्वस्थता रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। अचानक लाभ हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।