• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 31 May Horoscope

31 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

31 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 31 May Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...


 
मेष- फालतू खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी में प्रतिकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध बच्चों को पिलाएं।
 
 

वृषभ- नेत्र पीड़ा रह सकती है। यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। उन्नति के नए मार्ग प्राप्त हो सकते हैं। निवेश मनोनुकूल रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- किसी निर्धन बच्चे को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
 

मिथुन- नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शरीर कष्ट संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 

कर्क- धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। पुराना रोग परेशान कर सकता है, सावधान रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
 

सिंह- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
 
 

कन्या- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेशादि शुभ रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

तुला- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शरीर कष्ट संभव है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भय व पीड़ा सता सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 

वृश्चिक- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। भ्रम की स्थिति बनेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
 

धनु- वाणी पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को आइसक्रीम खिलाएं।
 
 

मकर- पराक्रम-प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
 

कुंभ- शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शारीरिक कष्ट रह सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
 

मीन- भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को पेटभर भोजन कराएं।

 
ये भी पढ़ें
क्या आपका बर्थ डे जून में है? जानिए अपने बारे में...