शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 29 May Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

29 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

29 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 29 May Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- राजकीय कोप भोगना पड़ सकता है, सावधान रहें। नेत्र पीड़ा रह सकती है। बकाया वसूली होगी। उन्नति संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न बांटें। 
 
 

वृषभ- यात्रा सफल रहेगी। नई कार्यपद्धति पर कार्य हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। कलह से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- रोगियों की सेवा करें।
 
 

मिथुन- तीर्थ दर्शन हो सकते हैं। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
 

कर्क- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 

सिंह- स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। मित्रादि सहायता करेंगे। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
 
 

कन्या- संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। अज्ञात भय सताएगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- हल्दी जल में डालकर स्नान करें।
 
 

तुला- बौद्धिक कार्य सफल होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। चोट-दुर्घटनादि से बचें, जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
 
 

वृश्चिक- बोलचाल में कठोर शब्दों का प्रयोग परेशानी खड़ी कर सकता है। जल्दबाजी से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
 

धनु- प्रयास सफल होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। ज्ञान प्राप्ति के योग हैं। अच्छी संगति करें।
 
कल्याणकारी उपाय- वरिष्ठजनों की सेवा करें।
 
 

मकर- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। विरोध होगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 

कुंभ- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- काली उड़द धर्मस्थल में दें।
 
 

मीन- व्यय वृद्धि होगी। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी से हानि संभव है। कार्य में बाधा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध बच्चों को पिलाएं।

 
ये भी पढ़ें
सावधान, हर कोई नहीं पहन सकता नीलम रत्न