शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 27 March Horoscope

27 मार्च 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

27 मार्च 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 27 March Horoscope
क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 
 
मेष- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन सामने आएगी। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
वृषभ- लेन-देन में सावधानी रखें। रुका हुआ धन मिलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। उन्नति होगी। प्रसन्नता होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना बनेगी। धन प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। अपरिचित पर भरोसा न करें। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। विवाद में न पड़ें। जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कन्या- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


तुला- शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
धनु- संतान की चिंता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। झंझटों में न पड़ें। दु:खद समाचार मिलेगा। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। कार्य की प्रशंसा होगी। माता का ध्यान रखें। व्यवसाय व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान बना रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- नेत्र पीड़ा हो सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
ये भी पढ़ें
विक्रमादित्य : जिनका संवत् आज भी प्रचलित है