शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 27 April Horoscope

27 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

27 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 27 April Horoscope
क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 
 
मेष- भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- फालतू खर्च से तनाव होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपेक्षाकृत कार्य न होने से चिंता रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कर्क- योजना फलीभूत होगी। विरोध होगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
सिंह- ईष्ट मित्र सहयोग करेंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
तुला- राजकीय सहयोग मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- विवाद से बचें। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफल रहेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मकर- जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपेक्षाकृत कार्यों में देर होगी। तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपेक्षानुरूप कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा व निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन- घर-परिवार की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
ये भी पढ़ें
रिश्ते में अर्जुन और दुर्योधन के क्या लगते थे श्रीकृष्ण?