शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 26 August Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

26 अगस्त 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

26 अगस्त 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 26 August Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 

 

 
मेष- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। निवेश शुभ रहेगा। मेहनत अधिक होगी। तनाव रहेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
 
 


 


वृषभ- वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को दूध बांटें।
 
 


 

मिथुन- गृहस्थ सुख मिलेगा। कार्यों में गति आएगी। अधिकार प्राप्ति होगी। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
 


 


कर्क- भय, तनाव व चिंता आदि बढ़ेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। परिवार की चिंता रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
 
 




 


सिंह- अस्वस्थता रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 


 


कन्या- विवाद से क्लेश होगा। बुरे समाचार मिलेंगे। चोरी-चोट आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


तुला- मान-सम्मान मिलेगा। धनलाभ होगा। हानि से बचें। मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- किसी निर्धन की सहायता करें।
 
 


 


वृश्चिक- शुभ समाचार मिलेंगे, यात्रा में सावधानी रखें। निवेश शुभ रहेगा। शार‍ीरिक कष्ट संभव है। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 




 


धनु- रोजगार मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। कुसंगति से हानि होगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय-  बच्चों में मिष्ठान्न बांटें।
 
 


 


मकर- व्यय वृद्धि होगी। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। चोट, दुर्घटना व चोरी आदि से हानि हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


कुंभ- बकाया वसूली होगी। बाधा दूर होकर कार्य बनेंगे। लाभ होगा। शत्रु शांत रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।

 

 


मीन- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। निवेश शुभ रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।