शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 25 May Horoscope

25 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

25 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 25 May Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
मेष- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। धनलाभ होगा। कानूनी अड़चन आ सकती है। जल्दबाजी घातक सिद्ध होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

वृषभ- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। अपेक्षाकृत कार्य न होने से क्षोभ होगा। चिंता, तनाव व भय बने रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- धर्मस्थल में चावल दें।
 
 

मिथुन- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन समाप्त होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। अस्वस्थता से बाधा संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 

कर्क- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। अस्वस्थता से बाधा हो सकती है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- रक्त वस्त्र दान करें।
 
 

सिंह- बौद्धिक कार्य सफल होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। व्यस्तता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 

कन्या- अपेक्षाकृत कार्य में बाधा होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ अधिक रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
 

तुला- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- हरी मूंग धर्मस्थल में दें।
 
 

वृश्चिक- प्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त होंगे। विवाद से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- हरा वस्त्र दान करें।
 
 

धनु- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना चुगाएं।
 
 

मकर- फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें। 
 
 

कुंभ- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कार्य बनेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
 
 

मीन- कार्यस्‍थल पर सुधार होंगे। नई नीति लागू होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। कुसंगति हानि देगी।
 
कल्याणकारी उपाय- काली उड़द धर्मस्थल में दें।

 
ये भी पढ़ें
आज जिनका जन्मदिन है (25.5.2016)