शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 24 May Daily Horoscope

24 मई 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

24 मई 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 24 May Daily Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
 
मेष- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- जोखिम न उठाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। फालतू खर्च होगा। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
कर्क- योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। मित्र संबंधी से मिलाप होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। झंझटों में न पड़ें। कुसंगति से बचें। भागदौड़ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
तुला- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु भय रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। विवाद न करें। धनलाभ होगा। रोजगार मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
धनु- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। झंझटों से दूर रहें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
मकर- बुरी सूचना प्राप्त होगी। तनाव होगा। लाभ के अवसर टलेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मीन- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी, प्रयास करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
ये भी पढ़ें
वट सावित्री अमावस्या : कैसे करें व्रत, जानें 15 काम की बातें..