शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 24 January Horoscope

आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...

आज किस राशि के चमकेंगे सितारे... - 24 January Horoscope
मंगलवार, 24 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

 
मेष - किसी भी कार्य में लापरवाही हानि देगी। जरूरी हस्ताक्षर देखकर करें, जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

वृषभ - कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अपेक्षाकृत कार्य होंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मिथुन - संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा, प्रयास करें। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

कर्क - स्वादिष्ट पकवानों का आनंद मिलेगा। लेखन, पठन-पाठन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।


सिंह - अपेक्षाकृत कार्य समय पर न होने से खिन्नता रहेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर तनाव रहेगा। धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

कन्या - थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

तुला - स्वाभिमान बना रहेगा। अपेक्षाकृत कार्य होंगे। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

वृश्चिक - अचानक लाभ होगा। रोजगार मिलेगा। उन्नति होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
धनु - वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें। जल्दबाजी से नुकसान होगा। व्ययवृद्धि होगी। समय पर कार्य नहीं होंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

मकर - रुका हुआ धन मिल सकता है, प्रयास करें। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

कुंभ - नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। यात्रा सफल रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
मीन - धार्मिक यात्रा संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
ये भी पढ़ें
क्या आर्यों ने सिंधु सभ्यता को नष्ट कर दिया था?