शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 22 October Horoscope

22 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

22 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 22 October Horoscope
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे...


 
मेष- प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धनलाभ होगा। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- व्यस्तता अधिक होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्‍य का पांया कमजोर रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में अधिकार प्राप्ति होगी। अचानक लाभ संभव है। कार्यसिद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा बेकार रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
सिंह- बकाया वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें। 
 
कन्या- नई नीति फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम लेने से बचें, हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तंत्र-मंत्र में रुझान रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें। 
 
वृश्चिक- वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
धनु- दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेश लाभ देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मकर- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोग-चोट आदि से बाधा संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- लेखन-पठन-पाठन आदि के कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
मीन- बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद व जोखिम उठाने से बचें। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
ये भी पढ़ें
सही दिशा में होनी चाहिए दीपक की लौ, जानें 5 फायदे नुकसान और मंत्र