शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 22 July Horoscope

22 जुलाई 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

22 जुलाई 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 22 July Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 



 
मेष- शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 


 


वृषभ- कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को सप्तधान्य चुगाएं।
 
 


 


मिथुन- भय, चिंता व तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। 
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 


 


कर्क- यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 


 



सिंह- गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल की बनी वस्तुएं दान करें।
 
 


 




कन्या- हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- सप्तधान्य पक्षियों को चुगाएं।
 
 




 


तुला- जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी वस्तुएं दान करें।
 
 


 


वृश्चिक- रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 


 


धनु- विरोधी सक्रिय रहेंगे। मनोमालिन्य रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कन्या भोजन कराएं।
 
 


 


मकर- जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 


 


कुंभ- अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध-चावल आदि का दान करें।
 
 


 


मीन- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान करें।