शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 22 July Daily Horoscope

22 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

22 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय। Horoscope 22 July - 22 July Daily Horoscope
22 जुलाई का राशिफल : राशि अनुसार आजमाएं आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी एवं निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। 
परिवार में कम सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से किसी बात से विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। अपनी वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारी को भली-भांति समझें एवं संबंधों में मधुरता बनाए रखें। ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानी बनी रहेगी एवं कानून संबंधी कार्यों में परेशानी आएगी। भाग्य कमजोर होने से आय के साधन कमजोर रहेंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ शुं शुक्राय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ है एवं मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दिमाग सक्रिय रहेगा। कार्य करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी एवं परिवार में सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। छोटे भैया का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के भाग्य से संपत्ति में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे एवं संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। गुप्त शत्रुओं द्वारा आपके परिवार को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। जीवनसाथी द्वारा धार्मिक कार्य किया जा सकता है जिससे धार्मिक कार्यों में आपका धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ राम राहवे नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन सामान्य है। मन में थोड़ी बेचैनी बनी रहेगी एवं कार्यों में निर्णय लेने में थोड़ी कठिनाई महसूस होगी। मन में पारिवारिक चिंता को लेकर तनाव बना रहेगा जिसके कारण से आगे के कार्यों को करने में भी पूर्ण ऊर्जा का उपयोग नहीं कर पाएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी सदस्य से विवाद होने पर विवाद बढ़ सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। पिता के द्वारा कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग प्राप्त होगा। पुत्री संतान से आपको सहयोग मिलेगा एवं आपकी पुत्री के भाग्य से आपको और सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ सों सोमाय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन बहुत शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा एवं कार्य करने में आपको बहुत खुशी की अनुभूति होगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार में कोई अच्छा कार्य होने से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। परिवार में आपका सम्मान और बढ़ेगा। परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। आपके द्वारा बनाई गई नई नीतियों से आपको सफलता मिलेगी। नौकरी वाले लोगों की पदोन्नति होने के योग हैं। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। पेट संबंधी विकार हो सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कानून संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपे ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा एवं कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है जिसके कारण आपके कार्यक्षेत्र पर जाने पर भी आपके मन में तनाव बना रहेगा एवं मन में बेचैनी बनी रहेगी। माता को पेट संबंधी विकार हो सकता है। संतान से वैचारिक मतभेद होने के कारण विवाद हो सकता है। आपको चाहिए कि संतान का उचित मार्गदर्शन करें। गुप्त शत्रुओं से आप परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन बहुत शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। पहले के रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए दिमाग में कई प्रकार की योजनाएं उत्पन्न होंगी जिससे आप रुके हुए कार्यों को आसानी से आगे बढ़ा सकेंगे। परिवार में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। छोटे भाइयों की सही सलाह से आप अपने जीवन को और अधिक सफल बना पाएंगे। माता को हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित रोग हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के ग्रह वर्तमान में बहुत शुभ हैं। अपनी किसी प्रकार की परेशानियों में उनसे सलाह ले सकते हैं। ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ रां राहवे नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा। किसी बात को लेकर मन में आज अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी। परिवार में सभी को प्रसन्न रखने के प्रयास के कारण आपको मन में अधिक थकान महसूस होगी। छोटे भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, परंतु आपका मन आपके निजी कार्यों को लेकर चिंतित रहेगा। पेट संबंधी रोग आपको हो सकता है। जीवनसाथी के ग्रह बहुत प्रभावशाली होने के कारण आप उनसे विवाद न करें। व्यवहार में सावधानी से सामंजस्य बनाकर रखें अन्यथा विवाद हो सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में आपसे नीचे के पद के लोगों के द्वारा समस्या पैदा हो सकती है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ सों सोमाय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ है। मन में अधिक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। कार्य सकारात्मक रूप से पूर्ण होने से मन में भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। ईश्वर के प्रति मन में श्रद्धा बढ़ती रहेगी जिसके कारण आज धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। संतान का भाग्य बहुत प्रबल है। संतान की सफलता से आपको संतान पर गर्व महसूस होगा। रक्त संबंधी रोग हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बना रहेगा, परंतु आप अपनी बुद्धिशीलता से पारिवारिक वातावरण आनंदपूर्ण बनाकर रखेंगे। भाग्य पूर्ण रूप से आप को सहयोग प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र में और सफलता मिलेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ अंगारकाय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अनजाना-सा भय बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधीनस्थ लोगों द्वारा कुछ षड्यंत्र किया जा सकता है जिसके कारण आपकी छबि बिगड़ सकती है। माता को शीत प्रकृति से संबंधित रोग हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान को भविष्य को लेकर सही मार्गदर्शन प्रदान करें जिससे कि उसके असमंजस की स्थिति खत्म हो सकती है। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की अपेक्षाओं की पूर्ति करें, नहीं तो छोटी-छोटी बातों को लेकर भी विवाद हो सकता हैं। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। नौकरी में कठिनाई महसूस करेंगे। कानून संबंधी कार्यों में परेशानी आएगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ शुं शुक्राय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दिमाग सक्रिय रहेगा। शरीर में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। भविष्य की नई योजनाओं को लेकर मन अशांत रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। मामा पक्ष का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। जीवनसाथी के ग्रह अधिक प्रभावशाली होने से अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पहले का रुका हुआ धन पुन: मिल सकता है। नौकरी में सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा एवं पदोन्नति होने के योग हैं। व्यवसाय में व्यावसायिक दृष्टि से कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ रां राहवे नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। भविष्य को लेकर मन में कई प्रकार के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र को लेकर के मन में कई प्रकार की चिंता बनी रहेगी। आपको चाहिए की नकारात्मक विचारों को त्यागें एवं आत्मविश्वास बनाए रखें। संतान पक्ष के लिए बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण समय है। संतान को सही मार्गदर्शन प्रदान करें। किसी पारिवारिक समस्या के लिए सभी लोगों के विचारों का गहराई से चिंतन करें, आपको लाभ प्राप्त होगा। अधिक तनाव न लें, नहीं तो ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। पिता का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पिता के आशीर्वाद से आप कठिन परिस्थितियों से भी निकल जाएंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय जपें- 'ॐ सों सोमाय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन बहुत शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी एवं मन व मस्तिष्क बहुत शांत रहेगा। आपको किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होगी। दूसरों के विवाद को भी आप अपनी बुद्धिमानी से आसानी से सुलझा सकेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता का भाग्य बहुत शुभ है। माता के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी। संतान द्वारा किसी बात को लेकर जिद की जा सकती है। आपको चाहिए कि आप संतान को सही मार्गदर्शन प्रदान करें। संतान को सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में दिन शुभ रहेगा एवं परिवार में आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। पहले के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे एवं धन आगमन होगा।
 
ये भी पढ़ें
महाकाल की सबसे पहली सवारी कब निकली थीं, कैसा था स्वरूप?