गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 22 February Horoscope

22 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

22 फरवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 22 February Horoscope
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 
 

 
मेष- पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। चिंता बनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। विवाद में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। विरोध होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कुबुद्धि हावी रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- विवाद को बढ़ावा न दें। नकारात्मकता रहेगी। पुराना रोग परेशान कर सकता है। धनहानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


तुला- घर-परिवार की चिंता रहेगी। पराक्रम से कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
धनु- नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार मिलेगा। आलस्य न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


मकर- कानूनी अड़चन का सामना करना होगा। जोखिम न उठाएं। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ बढ़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मीन- नई योजना लागू होगी। चोरी व चोट आदि से हानि संभव है। विरोधी शांत रहेंगे। घर में प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

 
 
ये भी पढ़ें
मानसिक क्लेश दूर करने के लिए ऐसे करें शिव जी के अनुष्ठान