शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 22 April Horoscope

22 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

22 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 22 April Horoscope
क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
 
मेष- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नेत्र पीड़ा संभव है। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
वृषभ- स्वास्‍थ्य कमजोर रहेगा। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
कर्क- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
सिंह- विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहरी सहायता प्राप्त होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- सुख के साधन प्राप्त होंगे। भवन निर्माण संबंधी कार्य होंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। मा‍नसिक बेचैनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
तुला- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- भागदौड़ अधिक होगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद से क्लेश होगा। पुराना रोग उभर सकता है। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
धनु- थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मकर- शुभ समाचार मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सम्मान बना रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्ययवृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। लाभ के अवसर टलेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 

 
ये भी पढ़ें
राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...