शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 21th November Horoscope

21 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

21 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय... - 21th November Horoscope
* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु परास्त होंगे। घर की चिंता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धैर्य रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर अशांति रह सकती है। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चिंता, तनाव, भय व कष्ट का वातावरण बन सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भागदौड़ रहेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। क्रोध से काम बिगड़ेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कम प्रयास करने पर भी अधिक लाभ होगा। कार्यसिद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। स्वाभिमान बना रहेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें। यात्रा व निवेश लाभ देंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। घर-बाहर अशांति रहेगी। फालतू खर्च होगा। अपेक्षित कार्य टलेंगे। विवाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। धनार्जन होगा। विवाद न करें।
ये भी पढ़ें
सुखी जीवन जीना है तो रखें इन बातों का ध्यान...