शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 21 April Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

21 अप्रैल 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

21 अप्रैल 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 21 April Horoscope
मेष - यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। झगड़े-झंझटों से दूर रहें। तनाव व चिंता रहेंगे।


कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

वृषभ - स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विवादित स्थिति नहीं बनने दें। भागदौड़ अधिक रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 

मिथुन - झंझटों में न पड़ें। सम्मान कम होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दुर्घटनादि से बचें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

कर्क - प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। निेवेश आदि लाभप्रद रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

सिंह - शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 

कन्या - भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। थकान हावी रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

तुला - व्यय वृद्धि होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। जल्दबाजी से बचें। हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

वृश्चिक - डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। मनोमालिन्य रहेगा। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

धनु - कुबुद्धि हावी रहेगी। कार्यस्थल पर नई नीति लागू होगी। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 

मकर - थकान से बाधा उत्पन्न हो सकती है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 

कुंभ - जोखिम-जमानत के कार्य टालें। झंझटों से दूर रहें। अपरिचित व्यक्तियों पर विश्वास हानि देगा। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

मीन - जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश, नौकरी व यात्रा सफल रहेंगे। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।