शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 20 March Horoscope
Written By Author पं. उमेश दीक्षित

20 मार्च 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

20 मार्च 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 20 March Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 



 
मेष- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यय वृद्धि होगी। तनाव व अशांति रहेंगे। जोखिम न उठाएं। अचानक विपत्ति आ सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


 


वृषभ- रुका हुआ धन वापस आएगा। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


 


मिथुन- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य में रुचि व उत्साह बढ़ेंगे। नई योजना बनेगी। सफलता से प्रसन्नता रहेगी। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


 


कर्क- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय कार्यों में गति आएगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। संतान की ‍चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

 



सिंह- वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। प्रयास व्यर्थ रहेंगे। अस्वस्थता रहेगी। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

 


कन्या- घर में तनाव रह सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है। धन प्राप्ति होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

 


तुला- शत्रु परास्त होंगे। धन प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करना पड़ेंगे। संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


 



वृश्चिक- घर के ‍किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। निवेश-नौकरी आदि शुभ रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


 


धनु- भागदौड़ अधिक रहेगी। विवाद से बचें, क्लेश होगा। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


 


मकर- मनोनुकूल लाभ होगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति होगी, प्रयास करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


 


कुंभ- नेत्र-कर्ण, मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


 


मीन- यात्रा होगी। शरीर के ऊपरी हिस्से की व्याधि हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य प्रयास करने पर पूर्ण होंगे। आय सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।