शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 20 January Horoscope

20 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

20 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 20 January Horoscope
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
मेष- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- भवन निर्माण संबंधी कार्य होंगे। उन्नति होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
सिंह- कष्ट, चिंता व तनाव रहेंगे। कम प्रयास से लाभ अधिक होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम में मन नहीं लगेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


तुला- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। अस्वस्थता संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- अज्ञात भय सताएगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। लाभ के अवसर टलेंगे। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
धनु- जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन सामने आएगी। बकाया वसूली होगी। उन्नति होगी। निवेश व नौकरी लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यसिद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- रोग, चिंता व भय से पीड़ा रहेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी सहायता मिलेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
श्रीकृष्ण की मृत्यु का आश्चर्यजनक रहस्य, कौन था उन्हें मारने वाला...