शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 2 February 2016 Horoscope

2 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

2 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 2 February 2016 Horoscope
क्या कहते हैं आज आपके सितारे.... 


 
मेष- शत्रु परेशान करेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 
 


वृषभ- कलह से बचें। जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
 


मिथुन- शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभकारी रहेगी। भय व चिंता हावी रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 


कर्क- आशंका-कुशंका रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


सिंह- अचानक हानि संभव है। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। परिश्रम अधिक होगा। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 


कन्या- नेत्र पीड़ा रह सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


तुला- भय, कष्ट व तनाव बने रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी व व्यापार मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 


वृश्चिक- शारीरिक कष्ट संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा। नौकरी, निवेश व साक्षात्कार मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


धनु- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है, जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 


मकर- कर्ण पीड़ा रह सकती है। यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


कुंभ- विरोध होगा। चिंता बनी रहेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली सुधरेगी। लाभ बढ़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 


मीन- कुसंगति से बचें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- चुटकीभर हल्दी जल में डालकर स्नान करें।