• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 19 November Horoscope

19 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

19 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 19 November Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। बिना वजह तनाव रहेगा। शोक संदेश मिल सकता है, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- कम मेहनत से ज्यादा लाभ होगा। विवाद में न पड़ें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अस्वस्थता रहेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यय वृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कन्या- बकाया वसूली होगी। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा रहेगी। विवाद न करें। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
धनु- प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


मकर- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। दुर्घटनादि से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- परिवार में अशांति रह सकती है। भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। विवाद न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
साप्ताहिक राशिफल (19 से 26 नवंबर 2016)