शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 19 April Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

19 अप्रैल 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

19 अप्रैल 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 19 April Horoscope
मेष - यात्रा व निवेश आदि में विशेष सफलता मिलेगी। संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। लाभ होगा। विवाद से बचें। भय व तनाव हावी रहेंगे।

 
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

वृषभ - पार्टी पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। भागदौड़ रहेगी। उत्तेजना व वाणी पर नियंत्रण रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 

मिथुन - दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। विरोधी शांत रहेंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

कर्क - पराक्रम-प्रतिष्ठा में वृद्‍धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। आशंका-कुशंका बनी रहेंगी। पुराना रोग परेशान कर सकता है। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

सिंह - शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शरीर कष्ट संभव है। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

कन्या - रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ हो सकता है। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 

तुला - बड़े खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। झंझटों से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भागदौड़ व्यर्थ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

वृश्चिक - डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। परीक्षा-साक्षात्कार आदि अनुकूल रहेंगे। भ्रम की स्थिति बनेगी। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 

धनु - विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। नई योजना कार्यप्रणाली को प्रभावित करेगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 

मकर - चोट-दुर्घटनादि से हानि संभव है। देवाराधना में मन लगेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 

कुंभ - घर-परिवार की चिंता रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 

मीन- प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। हानि-दुर्घटना से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।