शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 17 March Horoscope

17 मार्च 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

17 मार्च 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 17 March Horoscope
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 
 
मेष- राजकीय सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- आर्थिक उन्नति होगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- यात्रा मनोरंजक होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लाभ के नए स्रोत प्राप्त होंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- विवाद से बचें। क्लेश संभव है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
सिंह- रुके कार्य बनेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अचानक हानि संभव है। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
कन्या- स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शुभ समाचार मिलेंगे। परिश्रम अधिक होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। शत्रु शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। जोखिम न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
धनु- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। यात्रा व निवेश सफल रहेंगे। भाग्योन्नति होगी। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मकर- कार्यपद्धति में सुधार होगा। भविष्य में लाभ बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धनलाभ होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
 
 
 
 
ये भी पढ़ें
कैसे मनाएं बसौड़ा पर्व, जानिए 8 काम की बातें...