• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 17 January Horoscope

17 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

17 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि। 17 January Horoscope - 17 January Horoscope
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 


 
मेष- शत्रु भय रहेगा। भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अस्वस्थता संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- विवाद को बढ़ावा न दें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- विवाद में न पड़ें। क्लेश होगा। नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
सिंह- शुभ समाचार मिलेंगे। घर में तनाव संभव है। शांति रखें। भागदौड़ रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
कन्या- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

तुला- पुराना रोग उभर सकता है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। कुसंगति से बचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
वृश्चिक- अज्ञात भय सताएगा। पुरानी रकम वसूली संभव है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेशादि लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मीन- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। राजकीय सहयोग मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
पौराणिक भारत के स्रोत और साक्ष्य...