शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 15 June Horoscope

15 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

15 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 15 June Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल... 
 
मेष- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। घर में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृषभ- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। चोट व रोग से बाधा संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- शारीरिक कष्ट संभव है। आशंका-कुशंका रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नौकरी में अधिकार वृद्धि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- तनाव व चिंता रहेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- भवन निर्माण संबंधी योजना बनेगी। उन्नति होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- कानून का पालन करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भ्रमण व मनोरंजन होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- विवाद से क्लेश होगा। लाभ के अवसर टलेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशान कर सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
धनु- शारीरिक कष्ट संभव है। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। शत्रु शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान बना रहेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। रोजगार मिलेगा। अचानक लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
मीन- व्ययवृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। विवाद से क्लेश होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 

 
 
ये भी पढ़ें
ये 6 सुगंध चमत्कारिक रूप से बदल देंगी आपका भविष्य...