शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 15 July Horoscope

15 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

15 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 15 July Horoscope
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल... 
 

 
मेष- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है, जोखिम न लें। झगड़े-झंझटों से दूर रहें। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- कलहकारक दिन है, बचें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। विवेक से कार्य करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- राजकीय कोप झेलना पड़ सकता है, सावधान रहें। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- घर में कलह हो सकती है। दु:खद-पीड़ादायक समाचार प्राप्त हो सकता है। जोखिम व जल्दबाजी से बचें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- चोरी व चोट आदि से हानि संभव है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- भय व पीड़ा आदि से क्लेश रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभप्रद रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

धनु- व्यर्थ खर्च होगा। बजट बिगड़ने से तनाव रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शारीरिक कष्ट रह सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- विरोध होगा। नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। चिता तथा तनाव रहेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

मीन- दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधानी आवश्यक है। धार्मिक कृत्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 

 
ये भी पढ़ें
साप्ताहिक राशिफल : (17 से 24 जुलाई 2016)