शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 14 June Horoscope

14 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

14 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 14 June Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे... 
 
मेष- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- चोट, चोरी, विवाद व रोग आदि से हानि व बाधा संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। अचानक बड़े खर्च होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- जोखिम न उठाएं। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। धनप्राप्ति सुगम होगी। यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
कन्या- विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- मेहनत का फल कम मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। झंझटों में न पड़ें। भागदौड़ रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
वृश्चिक- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
धनु- उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। विवाद न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वाभिमान बना रहेगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

मकर- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। अचानक लाभ होगा। पुराना रोग उभर सकता है। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यस्तता रहेगी। विवाद से बचें। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मीन- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
कर्ज से परेशान हैं तो पढ़ें ऋणहर्ता गणपति स्तोत्र