शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 12 November Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

12 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

12 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - 12 November Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 


 
मेष- कार्यों की रुकावटें दूर होंगी। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ होगा। जमीन-जायदाद के कार्य बनेंगे। नौकरी-निवेश लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं।
 
 


 


वृषभ- आय के साधन सुगम होंगे। राज्य से सहयोग मिलेगा। नौकरी-निवेश आदि लाभ देंगे। हानि-दुर्घटना से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- लाल रंग की वस्तुएं दान करें।
 
 


 

 
 
 
मिथुन- निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आलस्य को त्यागें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
 


 


कर्क- मनोनुकूल कार्य नहीं होंगे। क्षोभ रहेगा। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। व्यय वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें। 
 
 


 


सिंह- मेहनत अधिक होगी, लाभ होगा। रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। विवाद न करें। प्रयास करते रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी के दर्शन करें। 
 
 


 


कन्या- अचानक हानि हो सकती है। विवाद से दूर रहें। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ बढ़ाएंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी को लड्डू का नैवेद्य लगाएं।
 
 


 


तुला- आनंदोत्सव में हिस्सा लेंगे। कार्यों की प्रशंसा सब ओर होगी। धार्मिक यात्रा संभव है। निवेशादि से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
 


 


वृश्चिक- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विवाद से बचें। जोखिम न उठाएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें। 
 
 


 


धनु- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भाग्योन्नति हो सकती है। निवेश शुभ फल देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को भेंट दें।
 
 


 


मकर- बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। जायदाद के कार्यों में रुकावट दूर होगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को गर्म वस्त्र दान करें।
 
 


 


कुंभ- पकवान-मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। धनलाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा, विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धनों को ऊनी वस्त्र दान दें।
 
 


 


मीन- व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। हानि-दुर्घटना से बचें। जोखिम न उठाएं। वाहन-मशीनरी व अग्नि के कार्य में सावधानी रखें। 
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।