शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 12 February Horoscope
Written By Author पं. उमेश दीक्षित

12 फरवरी 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

12 फरवरी 2015 : क्या कहती है आपकी राशि - 12 February Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
 
मेष- चोट-चोरी व विवाद से बचें, हानि हो सकती है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
 


 


वृषभ- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अपमान हो सकता है। कार्य कुछ कठिनाई के साथ पूरे होंगे। घर में प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


 


मिथुन- प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संपत्ति के कार्यों की रुकावट दूर होकर लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


 


कर्क- विद्यार्थी वर्ग अच्‍छा मार्गदर्शन प्राप्त करेगा। बौद्धिक कार्य लाभ देंगे। स्वादिष्ट व्यंजन मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
 


 


सिंह- अत्यधिक परिश्रम होगा, लाभ कम मिलेगा। विवाद से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचेगी। पुराना रोग उभर सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


 


कन्या- मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश शुभ रहेगा। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


 


तुला- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


 


वृश्चिक- अनजाना भय रहेगा व चिंता रहेगी। बावजूद इसके लाभ के अवसर बनेंगे। यात्रा सफल रहेगी, प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


 


धनु- अचानक किसी विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेगा। चिंता व परेशानी रहेगी। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


 


मकर- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन वापस आएगा। यश बढ़ेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


 


कुंभ- गृहस्थ सुख मिलेगा। नेत्रों में रोग हो सकता है। यात्रा होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


 


मीन- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धार्मिक यात्रा हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेशादि लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।