शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 12 December Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

12 दिसंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

12 दिसंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - 12 December Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
 
 


 


वृषभ- कार्यों में रुकावटें आएंगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। थकान रहेगी। विवाद व जोखिम से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


मिथुन- परिश्रम का लाभ मिलेगा। वरिष्ठजनों की सलाह लेकर कार्य करें, लाभ होगा। रोजगार मिल सकता है। तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- काली वस्तुएं दान करें।
 
 

 


कर्क- भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। संतान की चिंता रहेगी। घर-बाहर सामंजस्य बैठाना पड़ेगा। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को भेंट दें।

 


 


सिंह- उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भागदौड़ अधिक होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। नौकरी आदि में प्रशंसा मिलेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 


 


कन्या- खर्च पर नियंत्रण रखें। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। विवाद व जोखिम टालें। अचानक हा‍नि हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- काली-सफेद वस्तुएं दान करें।
 
 


 


तुला- सुख में कमी होगी। रुके हुए कार्य तथा धन अधिक मेहनत से बनेंगे। कष्टसाध्य श्रम करना पड़ सकता है।  
 
कल्याणकारी उपाय- काली वस्तुओं का दान करें। 

 


 
वृश्चिक- यात्रा में कष्ट होगा तथा लाभ के अवसर बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। परीक्षादि में सफलता के योग हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धनों की सहायता करें।
 
 


 


धनु- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। भाग्योन्नति होगी। निवेश शुभ फल देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को नैवेद्य चढ़ाएं।
 
 


 


मकर- चोट-चोरी आदि से हानि की आशंका है। बनते कार्य बिगड़ेंगे। अपनी ओर से विवाद न करें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


 


कुंभ- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। मांगलिक कार्य का निमंत्रण मिल सकता है। व्यय वृद्धि होगी। धन की व्यवस्था भी होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
 
 

 


मीन- संपत्ति के कार्यों में गति आएगी। व्यापारिक लाभ बढ़ेगा। शत्रु शांत रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन व्यक्तियों की सहायता करें।